हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

World Cup 2023: 13 का क्या होगा बाबर आजम? भारत में खेले हैं पाकिस्तान Squad के सिर्फ 2 खिलाड़ी

विज्ञापन
World Cup 2023 Pakistan Squad Only Two Players Played in India

Pakistan Team in India World Cup 2023: पाकिस्तान की टीम 7 साल बाद भारत आई है। इसके वार्मअप मुकाबले शुरू हो चुके हैं। टीम ने अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेला। इसके बाद टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 अक्टूबर को अपना दूसरा मैच खेलेगी। खास बात यह है कि बाबर आजम समेत टीम के ज्यादातर युवा खिलाड़ियों ने कभी भी भारतीय पिचों पर नहीं खेला है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

यह पहली बार होगा कि मेहमान टीम का अधिकांश हिस्सा देश में खेलेगा। पाकिस्तान और भारत ने 2012-13 के बाद से किसी भी प्रारूप में द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली है। पाकिस्तान ने आखिरी बार वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था। टी 20 वर्ल्ड कप 2016 के लिए पाकिस्तान की टीम इंडिया आई थी।

सिर्फ मोहम्मद नवाज और सलमान अली आगा ही खेले हैं 

पाकिस्तान स्क्वाड में शामिल मोहम्मद नवाज और सलमान अली आगा ने ही भारत में क्रिकेट खेला है। दरअसल, नवाज ने 2016 में टी 20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का दौरा किया, लेकिन वह टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं खेल सके। उस समय उनकी उम्र 21 साल थी। टीम की कप्तानी शाहिद अफरीदी ने की थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: World Cup 2023: इकोनॉमी क्लास में थक गए इंग्लैंड के खिलाड़ी, जॉनी बेयरस्टो की इंस्टा स्टोरी वायरल

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1707678355120861596

विज्ञापन

आगा ने चैंपियंस लीग में लिया था हिस्सा 

वहीं आगा ने भारत में पाकिस्तान टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया, लेकिन वह एक लीग मैच खेलने इंडिया आए। दरअसल, चैंपियंस लीग टी20 में वह लाहौर लायंस टीम का हिस्सा थे। उन्होंने डॉल्फिन के खिलाफ एक मैच खेला, जिसमें उन्होंने 3 गेंदों में 1 रन बनाया। स्क्वाड में शामिल बाकी खिलाड़ियों ने कभी भारत में नहीं खेला है। बहरहाल, यह देखने लायक होगा कि पाकिस्तानी टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

ये भी पढ़ें: Asian Games 2023: कब होगा Team India का मैच? रुतुराज गायकवाड़ की सेना तैयार, देखें शेड्यूल

विज्ञापन

पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाम-उल-हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, सऊद शकील, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, उसामा मीर।

(https://lapeerhealth.com/)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola