नई दिल्ली: वनडे का वर्ल्ड कप इस साल भारत में खेला जाएगा। इसके लिए क्वालिफिकेशन राउंड चल रहा है। नामीबिया में प्ले-ऑफ 2023 के मैच चल रहे हैं। यूएसए ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अमेरिका ने जर्सी को हरा इतिहास रचा है। 4 अप्रैल को खेले गए मैच में यूनाइटेड स्टेट ने जर्सी को 25 रनों से हराकर क्वालीफायर में जगह बनाई है। अमेरिका ने 5 मैचों में 4 मैच जीते हैं।
भारतीय मूल के खिलाड़ी ने किया कमाल
इस मैच में भारतीय मूल के खिलाड़ी निशाग्र पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाने में मदद की। मुकाबले में जर्सी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूनाइटेड टीम ने 50 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। यूनाइटेड की तरफ से सलामी बल्लेबाज स्टीवन टेलर ने 79 रनों की शानदार पारी खेली। एक लंबी पारी खेलने में वह नाकाम रहे और रन आउट हो गए। यूनाइटेड टीम ने जर्सी टीम को 50 ओवर में 232 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में जर्सी की टीम मात्र 47.4 ओवर में 206 रनों पर ही सिमट गई और 25 रनों से मैच हार गई।
और पढ़िए – PAK vs NZ: ‘आसान नहीं होगा…’, पाकिस्तान के खिलाफ T-20 सीरीज से पहले स्टार ऑलराउंडर की बढ़ी धड़कन
निशाग्र पटेल का ऑलराउंडर प्रदर्शन
जर्सी के लिए असा ट्राइब ने शानदार 75 रनों की पारी खेली। उनके अलावा बेंजामिन वार्ड ने 46 रनों की पारी खेली। वहीं, यूनाइटेड स्टेट की तरफ से अली खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9.4 ओवर में 32 रन देकर 7 विकेट चटकाए। देश से 8 हजार किलोमीटर दूर भारतीय मूल के खिलाड़ी निशाग्र पटेल ने अपने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।
और पढ़िए – बुजुर्ग ने तूफानी रफ्तार से फेंकी गेंद, शोएब अख्तर रह गए दंग, देखें वीडियो
निशाग्र पटेल का जन्म अहमदाबाद गुजरात में हुआ था। 34 साल के निशाग्र पटेल ने जर्सी के खिलाफ मैच में पहले बल्ले से फिर गेंद से कमाल किया। उन्होंने 29 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके निकले। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए अपने 10 ओवर में मात्र 42 रन देकर 2 विकेट झटके।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines