बुजुर्ग ने तूफानी रफ्तार से फेंकी गेंद, शोएब अख्तर रह गए दंग, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

Shoaib Akhtar old man ball
Edited By Pushpendra Sharma

Shoaib Akhtar old man ball
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अपनी तूफानी गेंदबाजी के लिए हमेशा चर्चित रहे। शोएब को तेज गेंदबाजी के लिए रावलपिंडी एक्सप्रेस भी कहा जाता है। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 161.3 किलोमीटर प्रति घंट की रफ्तार से गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है।
उनकी गेंदबाजी को कई क्रिकेटर फॉलो करते नजर आते हैं, लेकिन एक बुजुर्ग की गेंदबाजी करते वीडियो ने खुद शोएब अख्तर को हैरान कर दिया है। अख्तर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक बुजुर्ग उनकी गेंदबाजी स्किल को फॉलो करते नजर आ रहे हैं।
Aray wah.
100 mph at 100 😀
I'd love to meet him. Dhoond k layen koi. pic.twitter.com/pr5Tjgg0rd— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) April 10, 2023
अख्तर ने ट्वीट कर कहा- “अरे वाह 100 MPH 100 पर, मैं उनसे मिलना पसंद करूंगा। ढूंढ़ के लाए कोई।” वीडियो में नजर आ रहा है कि बुजुर्ग हूबहू शोएब अख्तर की तरह दौड़ते हुए आते हैं और उसी अंदाज में गेंद फेंकते हैं, जैसे शोएब फेंकते थे। गौरतलब है कि केप टाउन में इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी वनडे विश्व कप 2003 मैच के दौरान 161.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड शोएब अख्तर के नाम आज भी दर्ज है।
शोएब अख्तर कई बार कह चुके हैं कि उमरान मलिक उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। शोएब ने कुछ समय पहले कहा था कि अगर वे ऐसा करना चाहते हैं तो इसे कर डालें, क्योंकि इस रिकॉर्ड को बने 20 साल हो चुके हैं। उमरान मलिक आईपीएल में 150 की रफ्तार से गेंद फेंकते नजर आ रहे हैं। उम्मीद है कि वे जल्द ही इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: