PAK vs NZ: 'आसान नहीं होगा...', पाकिस्तान के खिलाफ T-20 सीरीज से पहले स्टार ऑलराउंडर की बढ़ी धड़कन

PAK vs NZ Daryl Mitchell

PAK vs NZ Daryl Mitchell

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड की टीम 14 अप्रैल से शुरू होने वाले व्हाइट बॉल टूर के लिए पाकिस्तान पहुंच गई है। कीवी टीम के हरफनमौला खिलाड़ी डेरिल मिशेल पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे सीरीज को लेकर उत्साहित हैं। मिशेल ने कहा- “यहां वापस आकर उत्साहित हूं और पाकिस्तान में खेलना हमेशा खुशी की बात है। हमारी टीम में कुछ नए चेहरे हैं। यह दौरा लंबा है और पाकिस्तान से उसके घरेलू हालात में खेलना आसान नहीं होगा।”

विज्ञापन

चुनौतीपूर्ण होगा दौरा 

पिछले साल जनवरी में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था। मिशेल ने कहा कि पाकिस्तान विश्व स्तरीय टीम है। उन्होंने कहा- “कुछ प्रमुख क्रिकेटरों के साथ पाकिस्तान के खिलाफ दौरा चुनौतीपूर्ण होगा। हम तैयार हैं और इस चुनौती को लेने के लिए उत्सुक हैं।” टॉम लैथम के नेतृत्व वाली न्यूजीलैंड की टीम मंगलवार को लाहौर पहुंची। दो दिन आराम करने के बाद न्यूजीलैंड की टीम 13 अप्रैल को गद्दाफी स्टेडियम में ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लेगी।

विज्ञापन
और पढ़िए – IPL 2023 DC vs MI: आखिरी बॉल पर मुंबई इंडियंस ने जीता मुकाबला, दिल्ली को घर में दी शिकस्त

न्यूजीलैंड स्क्वाड 

टी20: टॉम लैथम (कप्तान), मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, कोल मैककोनी, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी, विल यंग, ​​चाड बोवेस, डेन क्लीवर, बेन लिस्टर, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, हेनरी शिपले, ब्लेयर टिकनर

ODI: टॉम लैथम (कप्तान), हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल, कोल मैककोनी, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी, विल यंग, ​​चाड बोवेस, बेन लिस्टर, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, हेनरी शिपले, ब्लेयर टिकनर

विज्ञापन

पाकिस्तान स्क्वाड 

टी20: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इहसानुल्लाह, इमाद वसीम, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद और जमान खान

ODI: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, हारिस रऊफ, हारिस सोहेल, इहसानुल्लाह, इमाम-उल-हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद और उसामा मीर।

विज्ञापन
और पढ़िए – IPL 2023: जोफ्रा आर्चर क्यों नहीं खेल रहे, कब तक करेंगे वापसी? जानिए

रिजर्व खिलाड़ीः अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद और तैय्यब ताहिर

सीरीज का शेड्यूल

14 अप्रैल – पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय, लाहौर

विज्ञापन

15 अप्रैल – दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, लाहौर

17 अप्रैल – तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, लाहौर

विज्ञापन

20 अप्रैल – चौथा टी20ई, रावलपिंडी

24 अप्रैल – 5वां टी20 इंटरनेशनल, रावलपिंडी

विज्ञापन

वनडे सीरीज का शेड्यूल

27 अप्रैल – पहला वनडे, रावलपिंडी

29 अप्रैल – दूसरा वनडे, रावलपिंडी

विज्ञापन

3 मई – तीसरा वनडे, कराची

5 मई – चौथा वनडे, कराची

विज्ञापन

7 मई – 5वां वनडे, कराची

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ