Special Train For India Pakistan Match: 5 अक्टूबर से वनडे विश्व कप 2023 का आगाज हो गया। टूर्नामेंट की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है। ऐसे में सभी की नजरें भारतीय टीम पर टिकी हैं। वहीं भारतीय टीम विश्व कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत आज यानी 8 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगी। इसके बाद 11 अक्टूबर को भारतीय टीम अफगानिस्तान से भिड़ेगी।
14 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा, जिसका दुनियाभर के क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस मैच के लिए भारतीय रेलवे भी क्रिकेट फैंस को एक तोहफा देने जा रही है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: कोहली-धोनी के साथ मिलकर भारत में 700 करोड़ का फुटबॉल टूर्नामेंट कराएंगी अरबपति की पत्नी
मैच से पहले भारतीय रेलवे करेगी बड़ी घोषणा
भारत-पाक मैच के लिए टिकटों से लेकर होटलों तक की भारी मांग है। दर्शक लगातार हवाई टिकट और अहमदाबाद में होटल की बुकिंग कर रहे हैं। ऐसे में कुछ दर्शकों के लिए मैच से पहले अहमदाबाद में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है। दर्शकों की इसी मुश्किल को निपटाने के लिए भारतीय रेलवे एक बड़ी घोषणा करने वाली है।
मिली जानकारी के मुताबिक, भारत-पाक मैच के लिए भारतीय रेलवे कई स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने वाली है, जिससे फैंस समय पर अहमदाबाद पहुंच सकेंगे। अगर ऐसा होता है तो दर्शकों के काफी पैसे भी बच जाएंगे।
यह भी पढ़ें: World Cup: इन गेंदबाजों ने विश्व कप की पहली ही गेंद पर लिया विकेट, जानें कितने भारतीय हैं शामिल
इन राज्यों से चलेंगी ‘वंदे भारत’
भारतीय रेलवे मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे आस-पास के राज्यों से दर्शकों की सुविधा के लिए वंदे भारत ट्रेनें चला सकती है। अगर ऐसा होता है तो आस-पास के दर्शक मैच से कुछ घंटे पहले ही अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। ऐसे में दर्शकों को होटल बुक करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
दरअसल जैसे-जैसे भारत-पाक मैच की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे हवाई टिकटें महंगी होती जा रही हैं। ऐसे में काफी सारे दर्शकों के लिए हवाई टिकट बुक करना उतना आसान नहीं है। ऐसे दर्शकों के लिए ही भारतीय रेलवे अहमदाबाद के लिए वंदे भारत ट्रेने चला सकती है। जितनी भी वंदे भारत ट्रेनें दूसरे राज्यों से आएंगी, वे सभी अहमदाबाद और साबरमती स्टेशन पर रुकेगी, क्योंकि यह दोनों स्टेशन नरेंद्र मोदी स्टेडियम के काफी पास है।
यह भी पढ़ें: हॉलीवुड एक्ट्रेस से भी खूबसूरत है ये साउथ कोरिया की खिलाड़ी, भारत में हुआ कबड्डी से प्यार
इन राज्यों में खेले जाएंगे विश्व कप के मैच
इस बार वनडे विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत कर रहा है। वनडे विश्व कप के सभी मैच भारत के 12 शहरों में खेले जाएंगे, जिसमें अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, इंदौर, हैदराबाद, राजकोट, रायपुर, गुवाहाटी, चेन्नई, बैंगलुरु, धर्मशाला शामिल हैं। अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई और बैंगलुरु में पाकिस्तान के मैच होंगे।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
340 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines