World Cup: इन गेंदबाजों ने विश्व कप की पहली ही गेंद पर लिया विकेट, जानें कितने भारतीय हैं शामिल

ODI World Cup 2023: विश्व कप में अपनी पहली बॉल पर इन गेंदबाजों ने विकेट हासिल किया है। जानिए कितने भारतीय बॉलर्स हैं शामिल।

bowlers to take wicket on their first ball in odi world cup, Malachi Jones, Ian Harvey, Mohammad Yousuf,

Photo Credit: Google

ODI World Cup 2023: भारत में इस समय विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) का बुखार सभी क्रिकेट प्रेमियों पर चढ़ा हुआ है। आज चेन्नई में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होना है। टीम इंडिया की पूरी कोशिश रहेगी कि मुकाबला जीतकर विश्व कप की शुरुआत शानदार तरीके से की जाए। इसी बीच हम आपके लिए एक ऐसा रिकॉर्ड लेकर आए हैं, जिसे आप जानना चाहेंगे। दरअसल आपको बताते हैं उन गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने विश्व कप के अंदर पहली ही बॉल विकेट लिया हो। इस लिस्ट में कई भारतीय गेंदबाजों का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन

मलाची जोन्स

मलाची जोन्स बरमूडा के खिलाड़ी रहे हैं। साल 2007 के विश्व कप में मलाची जोन्स ने भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को पहली दी गेंद पर चलता किया था।

विज्ञापन

इयान हार्वे

इयान हार्वे ऑस्ट्रेलिया के शानदार तेज गेंदबाज रहे हैं। इयान हार्वे ने विश्व कप के अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सलीम इलाही को आउट कर दिया था।

विज्ञापन

मोहम्मद यूसुफ

मोहम्मद यूसुफ पाकिस्तान के ऑलराउंडर थे। अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से टीम को कई अहम मौकों पर जीत दिलाई थीं। मोहम्मद यूसुफ ने साल 2007 के विश्व कप में जिम्बाब्वे के क्रिस मपोफू को आउट किया था।

विजय शंकर

भारत की तरफ से विजय शंकर ने इस लिस्ट में अपना नाम बनाया है। विजय शंकर ने साल 2019 के विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के इमाम-उल-हक को आउट किया था। ये विकेट विजय शंकर को LBW के रुप में मिला था।

विज्ञापन

सैम करन

सैम करन इंग्लैंड के ऑलराउंडर हैं। इस साल चल रहे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) में अपनी पहली ही बॉल पर सैम ने विकेट झटक लिया था। सैम ने न्यूजीलैंड के विल यंग को चलता किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ