Women’s Asia Cup 2022: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ में क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय महिला टीम (India Women’s Team) बांग्लादेश में खेले जाने वाले एशिया कप में दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। एशिया कप के 8वें संस्करण की शुरूआत आज से हो रही है। भारतीय टीम इस कप में अपना सफर आज श्रीलंका के खिलाफ मैच से करेगी।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: कूट डाला! इंग्लैंड के बल्लेबाज ने पाकिस्तान में मचा दिया कोहराम, IPL कॉन्ट्रेक्ट पक्का?
1 बजे शुरू होगा मुकाबला
भारत और श्रीलंका के बीच 1 अक्टूबर को खेला जाने वाला मुकाबला दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। इस मैच को बांग्लादेश के सिलहट स्थित मैदान में खेला जाएगा। भरतीय टीम की बात करें तो इंग्लैंड से सीरीज जीतने के बाद और कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंचने के बाद वे इस मैच में फेवरेट्स माने जा रहे हैं। भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। वहीं श्रीलंका टीम की कप्तानी चमारी अटापट्टू कर रही हैं।
6 टीमें ले रही भाग, टॉप 4 सेमीफाइनल के लिए करेंगी क्वालिफाई
बता दें कि एशिया कप में कुल 6 टीमें भाग ले रही हैं जिसमें भारत, पाकिस्तान, मलेशिया, श्रीलंका, थाईलैंड और नवोदित यूएई शामिल हैं। ये सभी टीमें हर टीम के साथ एक मैच खेलेंगी। लीग चरण की समाप्ति के बाद अंक तालिका में शीर्ष 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई करेंगी। दोनों सेमीफाइनल के विजेता 15 अक्टूबर को महिला एशिया कप 2022 फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगे।
कहां और कैसे देखें मैच
भारत बनाम श्रीलंका का ये मैच आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल या फिर Disney+hotstar पर लाइव देख सकते हैं। मुकाबला 1 बजे से शुरू होगा और टॉस 12:30 बजे होगा।
Indian Women’s Squad: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (वीसी), दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सबबिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्रकर, राजेश्वरी गायकवाड़ , राधा यादव, के.पी. नवगीर रिजर्व खिलाड़ी: तानिया सपना भाटिया, सिमरन दिल बहादुर
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: फिल साल्ट ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इंग्लैंड के दिग्गजों को छोड़ा पीछे
Sri lanka Women’s Squad : चमारी अथापथु (कप्तान), हसीनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कवीशा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कौशिनी नुथ्यंगा, ओशाधि रणसिंघे, मालशा शहानी, मदुशिका मेथथानंद, इनोका रणवीरा, रश्मि सिल्वा, सुगंधिका कुमारी, सुगंधिका। अचिनी कुलसूर्या, थारिका सेवंडी
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines