PAK vs ENG: कूट डाला! इंग्लैंड के बल्लेबाज ने पाकिस्तान में मचा दिया कोहराम, IPL कॉन्ट्रेक्ट पक्का?

pak vs eng phil salt

phil salt

नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी 20 सीरीज में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को खेले गए छठे मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर डाली। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को फिल साल्ट और एलेक्स हेल्स ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने महज 3.3 ओवर में 55 रन ठोक डाले। हालांकि शानदार बल्लेबाजी कर रहे एलेक्स हेल्स 12 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का जमाकर 225 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके।

साल्ट का कोहराम जारी 

हालांकि इसके बाद फिल साल्ट का कोहराम जारी रहा। उन्होंने अपने नए जोड़ीदार डेविड मलान के साथ साझेदारी जमाई और महज 19 गेंदों में पचासा कूट डाला। यह इंग्लैंड के लिए सबसे तेज तीसरा अर्धशतक रहा। एक से एक बेहतरीन शॉट और गगनचुंबी छक्के लगाकर फिल्ट साल्ट ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। वह हाई प्रैशर गेम में भी 250 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते रहे। साल्ट ने 41 गेंदों में 212.20 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 87 रन जड़कर टीम को 8 विकेट से धमाकेदार जीत दिलाई। उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के जड़े।

कौन हैं फिल साल्ट? 

इंग्लैंड की टीम में फिल साल्ट ओपनर और विकेटकीपर के तौर पर शामिल हुए हैं। 26 साल के इस प्रतिभावान खिलाड़ी ने अब तक महज 9 ही टी 20 मैच खेले हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ तबाही मचाई उसने क्रिकेट के गलियारों में कोहराम मचा दिया। हालांकि इससे पहले वह पाकिस्तान के खिलाफ 3, 8, 8, 30 और 10 का ही स्कोर कर सके थे। फिल साल्ट की एग्रेसिव ओपनिंग ने वाहवाही बटोर ली है।

https://twitter.com/DilipVK18/status/1575896677420249088

https://twitter.com/Himansh81934200/status/1575899564615532550

फिल साल्ट की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने क्रिकेटप्रेमियों में रोमांच भर दिया है। भारतीय फैंस ने उन्हें आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट देने की बात कही है। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स बनना शुरू हो गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ