नई दिल्ली: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए छठे टी 20 मुकाबले में रोमांचक नजारा देखने को मिला। इस मुकाबले में एक बल्लेबाज ने ऐसा गदर मचाया कि दुनिया दंग रह गई। इंग्लैंड के ओपनर फिल साल्ट ने अपनी ताबड़तोड़ पारी से न सिर्फ क्रिकेट के गलियारों में कोहराम मचा दिया बल्कि इसके साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। विकेटकीपर फिल साल्ट ने ओपनिंग करते हुए 41 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्के ठोक 212.20 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 87 रन ठोक डाले। उन्होंने अपना अर्धशतक महज 19 गेंदों में ठोका।

बने इंग्लैंड के पहले ओपनिंग बैट्समैन 

इसके साथ ही वे सबसे कम गेंदों में अर्धशतक बनाने वाले इंग्लैंड के पहले ‘ओपनिंग बैट्समैन’ बन गए। जबकि सबसे तेज अर्धशतक जमाने के मामले में वह मोईन अली और लियाम लिविंगस्टोन के बाद तीसरे बल्लेबाज बन गए। मोईन ने इसी साल जुलाई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 16 गेंदों में अर्धशतक जमाया था।

वहीं लिविंगस्टोन ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले साल जुलाई में 17 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी। हालांकि दोनों ओपनिंग बैट्समैन नहीं थे। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज कर सीरीज 3-3 से बराबर कर दी। फाइनल मुकाबला 2 अक्टूबर को गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच विनिंग पारी खेलकर बटोरी चर्चा 

फिल साल्ट ने अब तक इंग्लैंड के लिए महज 9 ही टी 20 मैच खेले हैं, लेकिन जिस तरह से इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान की जमीन पर धमाकेदार पारी खेली उसने दुनिया को चकित कर दिया है। हालांकि इस सीरीज में वह इस मैच से पहले 3, 8, 8, 30 और 10 का ही स्कोर कर सके थे, लेकिन उन्होंने मैच विनिंग पारी खेलकर चर्चा बटोर ली है। इस बल्लेबाज की जल्द ही आईपीएल में एंट्री की उम्मीद की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ