Women Hockey Asian Champions Trophy: शुरू हो रहा हॉकी का महासंग्राम, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Women Hockey Asian Champions Trophy 2023: आज से हॉकी का महासंग्राम शुरू होने वाला है। भारत इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला थाईलैंड के खिलाफ खेलने वाला है।

Women Hockey Asian Champions Trophy 2023 Scheduled live streaming India vs Thailand

Women Hockey Asian Champions Trophy

Women Hockey Asian Champions Trophy 2023: महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की आज से शुरुआत होने वाली है। इस चैंपियनशिप में कुल 6 देश हिस्सा लेने वाले हैं। इसको लेकर हॉकी प्रेमियों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। 27 अक्टूबर से शुरू होने वाला यह हॉकी एशियाई चैंपियंस 5 नवंबर तक चलने वाला है। 5 नवंबर को इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस चैंपियनशिप का पहला मुकाबला जापान बनाम मलेशिया के बीच आज शाम 4 बजे से खेला जाएगा। यहां जानें महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल।

विज्ञापन

भारत का पहला मुकाबला

महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अपना पहला मुकाबला आज शाम 8:30 बजे खेलने वाला है। यह मैच भारत बनाम थाईलैंड के बीच खेला जाएगा। महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस में भारत पहले स्थान पर विराजमान है, जबकि थाईलैंड इस रैंकिंग में 29वें स्थान पर काबिज है। भारत इस टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला शनिवार को मलेशिया के खिलाफ खेलने वाला है, जो कि 18वें स्थान पर काबिज है। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी गोलकीपर सविता पूनिया करेंगी, जबकि डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का उनकी डिप्टी होंगी।

विज्ञापन

ये 6 टीमें ले रहीं हिस्सा

महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 टूर्नामेंट का हर मैच मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होने वाला है। हालांकि फैंस इसे घर बैठे भी देख सकते हैं। भारतीय दर्शकों को महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण की सुविधा मिलेगी। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी लीग चरण के मैचों की समाप्ति के बाद, शीर्ष चार टीमें महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 सेमीफाइनल में पहुंचेगी। सेमीफाइनल का पहला और दूसरा मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा। जबकि 5 नवंबर को भी ब्रॉन्ज पदक मैच और फाइनल खेला जाएगा। महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में जो टीमें हिस्सा ले रही हैं, उनमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड शामिल है।

विज्ञापन

भारतीय टीम

सविता पूनिया (कप्तान/गोलकीपर), बिचू देवी खारीबाम (गोलकीपर), निक्की प्रधान (डिफेंडर), उदिता (डिफेंडर), इशिका चौधरी (डिफेंडर), दीप ग्रेस एक्का (उप-कप्तान/डिफेंडर), निशा, सलीमा टेटे (मिडफील्डर) , नेहा (मिडफील्डर), नवनीत कौर (मिडफील्डर), सोनिका (मिडफील्डर), मोनिका (मिडफील्डर), ज्योति (मिडफील्डर), बलजीत कौर (मिडफील्डर), लालरेम्सियामी (फॉरवर्ड), संगीता कुमारी (फॉरवर्ड), दीपिका (फॉरवर्ड), वंदना कटारिया (आगे)

Reserve खिलाड़ी: शर्मिला देवी, वैष्णवी विट्ठल फाल्के

हॉकी टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

27 अक्टूबर ( शुक्रवार): जापान बनाम मलेशिया, शाम 4:00 बजे
27 अक्टूबर, (शुक्रवार): चीन बनाम दक्षिण कोरिया, शाम 6:15 बजे
27 अक्टूबर, (शुक्रवार): भारत बनाम थाईलैंड, रात 8:30 बजे
28 अक्टूबर, (शनिवार): जापान बनाम दक्षिण कोरिया, शाम 4:00 बजे
28 अक्टूबर, (शनिवार): थाईलैंड बनाम चीन, शाम 6:15 बजे
28 अक्टूबर, (शनिवार): भारत बनाम मलेशिया, रात 8:30 बजे
30 अक्टूबर, (सोमवार): दक्षिण कोरिया बनाम मलेशिया, शाम 4:00 बजे
30 अक्टूबर, (सोमवार): थाईलैंड बनाम जापान, शाम 6:15 बजे
30 अक्टूबर, (सोमवार): चीन बनाम भारत, रात 8:30 बजे
31 अक्टूबर, (मंगलवार): दक्षिण कोरिया बनाम थाईलैंड, शाम 4:00 बजे
31 अक्टूबर, (मंगलवार): मलेशिया बनाम चीन, शाम 6:15 बजे
31 अक्टूबर, (मंगलवार): जापान बनाम भारत, रात 8:30 बजे
2 नवंबर, (गुरुवार): मलेशिया बनाम थाईलैंड, शाम 4:00 बजे
2 नवंबर, (गुरुवार): चीन बनाम जापान, शाम 6:15 बजे
2 नवंबर, (गुरुवार): भारत बनाम दक्षिण कोरिया, रात 8:30 बजे
4 नवंबर, (शनिवार): पांचवें/छठे स्थान का वर्गीकरण मैच, दोपहर 3:30 बजे

विज्ञापन

सेमीफाइनल 1: 4 नवंबर, शनिवार, शाम 6:00 बजे
सेमीफाइनल 2: 4 नवंबर, शनिवार, रात 8:30 बजे
कांस्य पदक मैच: 5 नवंबर, रविवार, शाम 6:00 बजे
अंतिम: 5 नवंबर, रविवार, रात्रि 8:30 बजे

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ