Virat kohli: एशिया कप से शानदार वापसी करने वाले विराट कोहली इस वक्त पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। वह फिलहाल रिलैक्स मूड में हैं और वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ यूके टूर पर गए हुए हैं। कोहली ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा के साथ वाली एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें नुष्का और विराट सुबह की सुनहरी धूप का आनंद ले रहे हैं।
अभी पढ़ें – SriLanka Wins Asia Cup: घर वापसी पर श्रीलंका टीम का हुआ जोरदार स्वागत, देखें विजय परेड की फोटोज…
विराट कोहली शेयर की ये फोटोज
फोटो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों ने विंटर ड्रेस पहना हुआ है। कोहली ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘खूबसूरत सुबह’। इससे पहले सोमवार को अनुष्का शर्मा ने भी विराट के संग एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों एक कैफे में बैठकर कॉफी पीते दिखे थे।
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
विराट कोहली यूके टूर के बाद सीधे टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे। क्योंकि टीम इंडिया वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी। एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 20 सितंबर से हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका के खिलाफ 28 सितंबर से मुकाबले होंगे। इन दोनों सीरीज के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भड़ेगी, जहां उसे टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेना है।
एशिया कप में जबरदस्त फॉर्म में दिखे विराट कोहली
आपको बता दें कि एशिया कप भले ही टीम इंडिया के लिए बेहतर नहीं रहा, लेकिन इस टूर्नामेंट के जरिए विराट कोहली ने फॉर्म में वापस आ गए हैं। एशिया कप के जरिए कोहली ने अपने शतक का सूखा खत्म किया और टूर्नामेंट में रनों का अंबार लगा दिया। अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कोहली ने 61 गेंदों पर नाबाद 122 रन बना डाले थे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
87 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
220 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
323 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
345 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
382 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
394 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
413 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
413 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
420 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines