SriLanka Wins Asia Cup: घर वापसी पर श्रीलंका टीम का हुआ जोरदार स्वागत, देखें विजय परेड की फोटोज...

Sri Lanka Wins Asia Cup Sri Lanka players got great welcome

Sri Lanka Wins Asia Cup Sri Lanka players got great welcome

विज्ञापन

SriLanka Wins Asia Cup: एशिया कप 2022 पर श्रीलंका ने कब्जा किया है। बीते रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका टीम की ट्रॉफी के साथ दुबई से घर वापसी हो गई है। जब श्रीलंका टीम वापस अपने देश लोटी तो उनके स्वागत में विजय परेड आयोजित की गई।

अभी पढ़ें – ऑस्ट्रेलिया का Captain बनने के लिए डेविड वार्नर उठाएंगे ये बड़ा कदम

विज्ञापन

इस दौरान सड़कों पर फैंस की लंबी-लंबी कतार देखने को मिलीं। खिलाड़ी ओपन बस में सवार थे। इस दौरान फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया।

श्रीलंका क्रिकेट ने एक ट्वीट किया है। ट्वीट में पोस्ट की गई तस्वीरों में खिलाड़ी डबल डेकर बस में सफर करते नजर आ रहे हैं। सड़क किनारे प्रशंसक तालियां बजाकर उनका स्वागत कर रहे हैं और बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

विजय परेड के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने प्रशंसकों के साथ बातचीत भी की और देश में संकट के समय में भी बड़े पैमाने पर समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को अधिकारियों ने बताया था कि जब मंगलवार को दासुन शनाका की अगुवाई वाली टीम श्रीलंका पहुंचेगी तो उनका स्वागत भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर किया जाएगा। इसके बाद सभी प्लेयर सुविजय परेड में भाग लेंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

एशिया कप का फाइनल मुकाबला

आपको बता दें कि एशिया कप के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 170/6 का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को 20 ओवर में 145 रन पर ऑल-आउट हो गई। इस जीत के साथ तमाम तरह के आर्थिक और राजनीतिक संकट झेल रहे श्रीलंका की क्रिकेट टीम ने मजबूत इरादों की एक यादगार मिसाल पेश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ