रायपुर: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच शनिवार को रायपुर में फाइनल मुकाबला खेला गया। इस सीरीज में दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर्स ने हिस्सा लिया है। सचिन तेंदुलकर की टीम इंडिया लीजेंड्स ने फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हु़ए 20 ओवर में 195 रन बनाए। नमन ओझा ने शानदार सेंचुरी जड़कर क्रिकेट के गलियारों में वाहवाही लूट ली। नमन की तूफानी पारी के बाद इंडिया लीजेंड्स के गेंदबाज विनय कुमार ने गदर मचा दिया।
अभी पढ़ें – Indonesia: कब्रगाह बना फुटबॉल मैदान, फैंस ने खेला मौत का खेल, देखें वीडियो
कई फीट दूर जा गिरा स्टंप
विनय कुमार ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका लीजेंड्स के ओपनर और दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का इस तरह स्टंप उड़ाया कि वे दंग रह गए। 5 गेंदों में 5 रन बनाकर खेल रहे जयसूर्या एक चौका जमा चुके थे और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ले जाने की कोशिश में जुटे थे।
ओवर द विकेट गेंदबाजी करने आए विनय कुमार ने जैसे ही दूसरे ओवर की तीसरी गेंद फेंकी जयसूर्या ने इसे अक्रॉस द लाइन खेलने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल उनका ऑफ स्टंप उड़ाते हुए बाहर निकल गई। ये गेंद इतनी खतरनाक थी कि ऑफ स्टंप उड़कर हवा में गुलाटी मारता हुआ कई फीट दूर जा गिरा।
अभी पढ़ें – 43 साल के Chris Gayle का मैदान पर तूफान, 12 बाउंड्री लगाकर उड़ाई गेंदबाजों की धज्जियां, देखें VIDEO
विनय कुमार की तूफानी गेंदबाजी देख इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर खुश हो गए। विनय कुमार ने शुरुआती दो ओवर में 16 रन देकर एक विकेट चटकाया। विनय कुमार के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने इंडिया के लिए 1 टेस्ट, 31 वनडे और 9 टी 20 इंटरनेशनल मैच खेले। 9 टी 20 में उन्होंने 10 और 31 वनडे में 38 विकेट चटकाए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines