43 साल के Chris Gayle का मैदान पर तूफान, 12 बाउंड्री लगाकर उड़ाई गेंदबाजों की धज्जियां, देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

Chris Gayle Legends League Cricket 2022
Edited By Bhoopendra Rai

Chris Gayle Legends League Cricket 2022
Chris Gayle: विस्फोटक प्लेयर क्रिस गेल की उम्र भले ही 40 पार हो गई हो, लेकिन उनकी बल्लेबाजी कहर जस का तस है। उनका बल्ला आज भी आग उगलता है। गेंदबाज कोई भी जब गेल फॉर्म में होते हैं तो बॉल हवा से बातें करती हुई स्टेडियम में जाकर गिरती है। कुछ ऐसा ही नजारा 30 सितंबर को दिखा। जब गेल का एक बार फिर मैदान पर तूफान आया और उन्होंने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।
दरअसल, Legends League Cricket 2022 सीजन में क्रिस गेल गुजरात जायंट्स की तरफ से खेल रहे हैं। इस टीम के कप्तान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग हैं। 30 सितंबर को गुजरात जायंट्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच लीजेंड्स लीग क्रिकेट का प्लेआफ क्लीफाई मुकाबला खेला गया था। ये मैच जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में खेला गया है, जहां गेल का तूफान दिखा।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 186 रनों का टारगेट रखा। क्रिस गेल ने गुजरात के लिए 40 गेंदों पर 3 छक्को और 9 चौकों की मदद से 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने गेंदबाज को कूटा और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, हालांकि उनकी टीम यह मैच जीत नहीं सकी।
अभी पढ़ें – Bumrah की जगह कौन लेगा ? ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज आलराउंडर शेन वॉटसन ने कह दी लाख टके की बात
गुजरात ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 186 रन बनाए थे। इसके जवाब में भीलवाड़ा ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाकर मैच जीत लिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: