नई दिल्ली: क्रिकेट फिल्ड में चमत्कार होते रहते हैं। बल्लेबाज अपने बल्ले से महफिल लूटता है, तो गेंदबाज अपनी धारदार गेंदबाजी से। क्रिकेट के खेल में क्षेत्ररक्षण एक महत्वपूर्ण विधा है। जिस टीम की फिल्डिंग मजबूत हो उस टीम के जीतने के चांस ज्यादा होते हैं। फील्डिंग से आज के दौर में टीमें 20 से 25 रन बचाती हैं। एक बेहतरीन कैच मैच को बदल देता है। ऐसा ही देखने को मिला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में।

ट्रिस्टन स्टंब्स हवा में उड़कर पकड़ा कैच

विज्ञापन

साउथ अफ्रीकी फील्डर ट्रिस्टन स्टब्स ने एक ऐसा कैच लिया की मैच ही बदल गया। उनके कैच ने इंग्लैंड को बैकफुट पर डाल दिया। दरअसल मैच के दौरान स्टब्स ने इंग्लैंड बल्लेबाज मोईन अली का एक कमाल का कैच लिया। हुआ ये कि इंग्लैंड की पारी का 10वां एडन मार्क्रम ने की, उस ओवर की आखिरी गेंद को अली अच्छी तरह से नहीं खेल पाए गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे मिड ऑफ की ओर हवा में चली गई। ट्रिस्टन स्टंब्स ने दौड लगाकर अपने बायीं ओर डाइव लगाई और हवा में ही एक हाथ से गेंद को पकड़ लिया।

विज्ञापन

अफ्रीका का सीरीज पर कब्जा

विज्ञापन

ट्रिस्टन स्टब्स के कैच ने पूरे स्टेडियम को स्तभत कर दिया। हर दर्शक कैच ताली बजाता दिखा।अफ्रीका ने मैच 90 रन से जीतने में सफलता पाई। दरअसल मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 191 रन बनाए जिसके बाद इंग्लैंड की पूरी टीम 101 रन बनाकर आउट हो गई। साउथ अफ्रीकी के लिए हेंड्रिक्स ने 50 गेंद पर 70 रन की पारी खेली, वहीं दूसरी ओर मार्क्रम ने 36 गेंद पर 51 रन बनाए। इस जीत के साथ ही अफ्रीका ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ