CWG 2022: ट्रैक से निकल कर दर्शक दीर्घा में घुस गए साइकलिस्ट, हो गया भयंकर हादसा, देखें वीडियो

cwg (5)
विज्ञापन

नई दिल्ली: इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स भारत का जलवा है। भारत की झोली में अबतक तीन गोल्ड मेडल आ गए हैं। पूरा देश रविवार के दिन जश्न मना रहा था, क्योंकि कल भारत ने दो गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं, दूसरी ओर कॉमनवेल्थ गेम्स में बड़ा हादसा हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि इसमें जान भी जा सकती थी।

ये हादसा रविवार दोपहर को हुआ जब पुरुषों की 15 किलोमीटर स्क्रेच रेस हो रही थी। रेस की 10वीं लैप चल रही थी तभी साइकलिस्ट एक-दूसरे से टकरा गए। भारत के साइकलिस्ट विश्वजीत सिंह के साथ एक बड़ा हादसा होने से बच गया। रेस के दौरान आठ राइडर्स एक दूसरे से टकरा गए। जिसमें साइकलिस्ट के साथ दर्शक भी घायल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

ओलिंपिक चैंपियन इंग्लैंड के मैट वॉल्स भी इस हादसे में शामिल थे और उनके टांके आए हैं। वहीं मैट बॉस्टोक और कनाडा के डैरेक जी को भी अस्पताल ले जाया गया। इन लोगों को हालांकि हल्की चोटें आई हैं। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। टीम इंडिया के कोच दयालराम जाट ने बताया कि विश्वजीत सिंह चोटिल हुए खिलाड़ियों के पीछे ही थे लेकिन अहम समय पर उसने दिमाग का इस्तेमाल किया और ब्रेक लगा दिए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ