UAE T20 League: यहां खेला जाएगा मिनी IPL, देखने को मिलेंगे लंबे-लंबे छक्के...शेड्यूल जारी
Edited By Bhoopendra Rai

UAE T20 League 2022-2023 Schedule
Edited By Bhoopendra Rai

UAE T20 League 2022-2023 Schedule
UAE T20 League: यूएई की इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, कुल 34 मैच खेले जाएंगे। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलेंगी। इसके बाद प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे। इस लीग का पहला मैच 13 जनवरी को खेला जाएगा, जो अबु धाबी नाइट राइडर्स और दुबई कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।
यूएई की इंटरनेशनल लीग टी20 लीग का नाम इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) है। इसे मिनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भी कहा जा सकता है, क्योंकि इसमें कुल 6 टीमें हैं, जिनमें से ज्यादातर आईपीएल फ्रेंचाइजीज की ही हैं।
https://twitter.com/ILT20Official/status/1597526445873827840?s=20&t=S53it7bLqalZX110uau0_A
अबु धाबी नाइट राइडर्स
दुबई कैपिटल्स
गल्फ जायंट्स
एमआई (मुंबई इंडियंस) अमीरात
डेजर्ट वाइपर्स
शारजाह वॉरियर्स
ILT20 लीग का फाइनल मुकाबला 12 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। इस सीजन में कुल 6 टीमों के बीच फाइनल समेत 34 मैच खेले जाएंगें, इनमें दो क्वालिफायर मुकाबले और एक एलिमिनेटर मैच होगा। ग्रुप स्टेज में राउंड रॉबिन के तहत मैच खेले जाएंगे, इसमें हर एक टीम दूसरी टीम से दो बार भिड़ेगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: