नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच इस रविवार (28 अगस्त) को एशिया कप में महामुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों पक्ष पिछले साल टी 20 विश्व कप में के बाद पहली बार मिलेंगे। टी20 वर्ल्ड कप में बाबर आजम की टीम ने ग्रुप गेम में टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच राजनीतिक तनाव के कारण पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक (आईसीसी) और महाद्वीपीय (एशिया कप) टूर्नामेंट तक ही सीमित हैं।
अभी पढ़ें – Ajinkya Rahane: फिर मैदान पर जलवा दिखाएंगे अजिंक्य रहाणे, इस बड़े टूर्नामेंट के लिए बने कप्तान
वसीम अकरम ने किया खुलासा
इस मैच से पहले दोनों टीमों के पूर्व क्रिकेटर्स भारत और पाकिस्तान के बीच हुए पहले के मैचों के कुछ रोचक किस्से शेयर कर रहे हैं, और इसी में एक किस्सा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने भी सुनाया है। उन्होंने 36 साल पुराने एक मैच का जिक्र किया, जिसमें उनकी टीम के खिलाड़ी एक समय रोना शुरू कर चुके थे।
जावेद मियांदाद का यादगार छक्का
1986 ऑस्ट्रल-एशिया कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा था और पाकिस्तान ने एक विकेट से यादगार जीत दर्ज की थी। यह वही मैच है, जिसमें चेतन शर्मा की गेंद पर जावेद मियांदाद ने छक्का लगाकर पाकिस्तान को यादगार जीत दिलाई थी।
रो रहे थे पाकिस्तानी प्लेयर्स
वसीम अकरम ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘मुझे याद है कि मैं रनआउट हो गया था। तौसीफ अहमद ने सिंगल लिया और फिर मियांदाद ने वह किया। मैं तब युवा खिलाड़ी था। जाकिर खान और मोहसिन कमाल भी युवा खिलाड़ी थे। लेकिन दोनों नॉनस्टॉप रो रहे थे। मैंने उनसे कहा था तुम रो क्यों रहे हो भाई?’ उन्होंने जवाब दिया, ”हमें यह गेम जीतना है.”
इससे पहले बातचीत में कपिल देव ने खुलासा किया था कि हार का भारत के आत्मविश्वास पर हानिकारक प्रभाव पड़ा था और जब भी वह खेल में हार को याद करते हैं तब सो नहीं पाते।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines