नई दिल्ली: क्रिकेट का खेल बड़ी तेजी से बदल रहा है। छोटे प्रारूप को बढ़ावा मिल रहा है। टी20 के बाद अब द हंड्रेड आ गया है। 100 गेंदों का खेल। इंग्लैंड की इस लीग को काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस 100 गेंदों के टूर्नामेंट में पहला शतक लग गया है। बर्मिंघम फिनिक्स के खिलाड़ी विल स्मीड ने हंड्रेड के दूसरे सीजन के आठवें मुकाबले में शतक लगाया। विल स्मीड मैच में गेंजबाजों को ऐसा फोड़ा कि फैंस के लिए ये एक यादगार लम्हा बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

49 गेंदों में ठोका शतक

विज्ञापन

बललेबाजी करने उतरे विल स्मीड पिच पर आते ही शॉट्स खेलना शुरू कर दिया। क्रिस बेंजामिन के साथ ओपनिंग करने उतरे स्मीड ने चौके से अपना खाता खोला। हालांकि तब वह अपने फुल फॉर्म में नजर नहीं आ रहे थे। 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने जेक लिनटॉट की गेंद पर छक्का लगाकर अपन अर्धशतक पूरा किया। फिफ्टी के बाद वे और आक्रमक हो गए। 20 साल का यह बल्लेबाज 49 गेंदों में शतक ठोका। अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके और छह छक्के लगाए।

विज्ञापन

 

द हंड्रेड में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने विल स्मीड
विल स्मीड द हंड्रेड में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। स्मीद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 176 बनाए। जवाब में साउदर्न ब्रेव की टीम केवल 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ