बाउंड्री लाइन से बाहर निकल गई थी गेंद, काइरन पोलार्ड ने कर दिया कारनामा, देखें वीडियो

pollard

नई दिल्ली:  कैरेबियन प्रीमियर लीग 2022 में हर दिन तगड़े मैच खेले जा रहे हैं। बल्ले और गेंद के बीच जबर्दस्त संघर्ष हो रहा है। बल्लेबाज बल्ले से तो गेंदबाद गेंद से कारनामें कर रहे हैं। लेकिन फील्डर भी पीछे नहीं हैं। फील्डिंग के मोर्चे पर भी खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। सेंट लूसिया किंग्स और ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के बीच हुए मैच में काइरन पोलार्ड ने ऐसा कैच लपका कि देख हर कोई हैरान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोलार्ड ने छक्के के लिए जा रही गेंद को गजब अंदाज में एक हाथ से लपका। इस कैच का वीडियो वायरल हो रहा है। ये कैच पोलार्ड ने 20वें ओवर में लिया। सेंट लूसिया के बल्लेबाज अल्जारी जोसफ ने जेडन सील्स की गेंद पर लॉन्ग ऑन दिशा में शॉट खेला। गेंद 6 रनों के लिए जा रही थी और बाउंड्री के पार निकल गई थी। तभी पोलार्ड ने जंप किया और कैच लपक लिया।

विज्ञापन

पोलार्ड जब उछले तो उनका संतुलन बिगड़ा और वो बाउंड्री पार चले गए। लेकिन इससे पहले उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया और फिर उन्होंने बाउंड्री के अंदर आकर कैच लपक ली। ये सबकुछ एक सेकेंड के अंदर हुआ। पोलार्ड के इस कैच को जिसने देखा वो दंग रह गया।

विज्ञापन

सेंट लूसिया किंग्स और ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में पोलार्ड की टीम ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स को 3 विकेट से जीत मिली। सेंट लूसिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए। जवाब में ट्रिनबैगो ने ये लक्ष्य 4 गेंद पहले 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान पोलार्ड ने मात्र 17 रन बनाए। ओपनर टियॉन वेबस्टर ने 45 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ