VIDEO: समुद्र किनारे मस्ती करने पहुंची Team India, विराट ने उतारी शर्ट, रोहित ने इस अंदाज में किया CHILL

Asia cup team india players enjoying at Sea

Asia cup team india players enjoying at Sea

Asia cup: एशिया कप में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत ने बुधवार को हांगकांग के खिलाफ जीत दर्ज कर सुपर-4 का टिकट कटा लिया है। अब टीम इंडिया सुपर-4 में अपना अगला मैच 4 सितंबर को खेलेगी। इससे पहले टीम ने छोटा से ब्रेक लिया और जमकर मस्ती की। यूएई में टीम इंडिया के प्लेयर समुद्र किनारे मस्ती करते हुए दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई ने टीम इंडिया का एंजाय करते हुए  एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, युजवेंद्र चहल समेत लगभग पूरी टीम बोटिंग और समूद्र में अलग अलग एक्टिविटी करते हुए नजर आ रही है।

विज्ञापन

शर्टलेस नजर आए ये प्लेयर

वीडियो में विराट कोहली शर्टलेस नजर आए हैं। विराट के अलावा केएल राहुल और दिनेश कार्तिक ने भी शर्टलेस होकर बीच पर जमकर मस्ती की।

विज्ञापन

4 सितंबर को अगला मैच खेलेगी टीम इंडिया

एशिया कप में ग्रुप ए से हांगकांग या पाकिस्तान में से जो भी अपना लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला जीतेगा उसका भारत के साथ 4 सिंतबर को सुपर -4 का मकुाबला होगा। भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ इस एशिया कप में कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेल सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ