दूसरी बार मां बनी सेरेना विलियम्स, बेटी की फोटो शेयर कर बताया नए मेहमान का नाम

Serena Williams

Tennis player Serena Williams

Serena Williams: मशहूर टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स दूसरी बार मां बनी है। उन्होंने 22 अगस्त को बेटी को जन्म दिया है, जिसकी तस्वीर भी सेरेना ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें सेरेना अपने पति एलेक्सिस ओहानियन और अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आ रही हैं। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

बेटी का नाम रखा आदिरा रिवर

सेरेना ने सोशल मीडिया पर बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने घर में आए नए मेहमान का नाम अदिरा रिवर रखा है। सेरेना के पति एलेक्सिस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि मैं इस बात की जानकारी आप सभी को देना चाहता हूं कि इस वक्त घर में बहुत सारा प्यार है। एक खुशहाल और स्वस्थ बेटी का आगमन हुआ है, जो मेरे जीवन का अतुलनीय उपहार है। उन्होंने इसके लिए मेडिकल स्टॉफ को भी बधाई दी है। बता दें कि इस कपल की पहले से एक बेटी है, जिसका नाम ओलंपिया ओहानियन है।

चार ओलिंपिक गोल्ड जीत चुकी हैं सेरेना

बता दें कि सेरेना विलियम्स 41 साल की हो चुकी हैं, उनकी गिनती दुनिया के सबसे बड़ी टेनिस खिलाड़ी के तौर पर होती है। सेरेना ने अब तक चार ओलिंपिक गोल्ड और 23 सिंगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब भी जीते हैं। नए मेहमान के आने पर लोगों ने उनको बधाई भी दी है।

2017 में हुई थी सेरेना की शादी

सेरेना विलियम्स और एलेक्सिस ओहानियन ने नवंबर 2017 में शादी की थी। बता दें कि एलेक्सिस ओहानियन रेडिट के सह-संस्थापक हैं, जिन्होंने 2016 में सेरेना को प्रोपोज किया था। इसके बाद दोनों ने सगाई की और फिर बाद में शादी की थी। सेरेना ने अपना आखिरी टूर्नामेंट 2022 में खेला था जो अमेरिकी ओपन था, जहां वह तीसरे दौर में पहुंची थी।

ये भी देखें: Asia Cup 2023 में Virat Kohli Vs Pakistan, कितना तैयार हिंदुस्तान ?

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ