नई दिल्ली। टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज पर कब्जा जमाते हुए जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप किया है। सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न बनाया। टीम इंडिया के उपकप्तान शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया है। इसमें भारतीय खिलाड़ी ‘काला चश्मा’ गाने पर डांस कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि धवन ने काला चश्मा भी लगा रखा है।
अभी पढ़ें –ICC ODI Team Rankings: 111 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर भारत, जानें पहले पर कौन है?
ये खिलाड़ी डांस करते नजर आए
शेयर किए गए वीडियो में केएल राहुल, ईशान किशन, शुभमन गिल, कुलदीप यादव, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, शाहबाज अहमद, राहुल त्रिपाठी और ऋतुराज गायकवाड़ भी दिखाए दे रहे हैं। ईशान किशन ने तो कमर तोड़ डांस किया है। इसके साथ ही तीसरे वनडे में करियर का पहला शतक ठोकने वाले शुभमन गिल ‘तितली डांस’ करते नजर आ रहे हैं।
शिखर धवन, ईशान किशन, आवेश खान ने दिखाए शानदार स्टेप
30 सेकंड के इस वीडियो में ईशान ने अपने स्टेप से दर्शकों का दिल जीत लिया। यह वीडियो कई IPL फ्रेंचाइजी ने शेयर किया। फ्रेंचाइजी के बाद सोशल फैंस भी इसे शेयर करने लगे। जीत के इस जश्न में शिखर धवन, ईशान किशन, आवेश खान जैसे स्टार डांस स्टेप करते नजर आए।
वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है
तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप किया है। भारत ने पहला मुकाबला 10 विकेट से जीता था, फिर दूसरे में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया था। तीसरे और अंतिम मैच में 13 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की है।
अभी पढ़ें – Asia Cup 2022: भारत, पाकिस्तान के बाद अब श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज हुआ बाहर
13 रनों से जीता तीसरा वनडे
सोमवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए आखिरी वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 289 रन बनाए थे। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 49.3 ओवर में 276 रन ही बना पाई। इस मैच में टीम इंडिया के लिए तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जमाया। मेजबान टीम के लिए सिकंदर रजा ने शतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जिता नहीं सके।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines