Asia Cup 2022: भारत, पाकिस्तान के बाद अब श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज हुआ बाहर
Edited By Bhoopendra Rai

Asia Cup 2022
Edited By Bhoopendra Rai

Asia Cup 2022
Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 से पहले भारत, पाकिस्तान के बाद अब श्रीलंका को भी बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका टीम तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा पैर में चोट के कारण सोमवार को इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा कि दुष्मंता को टीम अभ्यास के दौरान बाएं पैर में चोट लगी।
अभी पढ़ें – World badminton championship: साइना नेहवाल ने जीत के साथ किया आगाज, चेउंग नगन यी को दी शिकस्त
🚨 Asia Cup: Sri Lanka Team Updates@dushmantha05, who was named in the 20-member #AsiaCup2022 squad, will not take part in the Asia Cup, as he has sustained an injury (on his left leg) during practices.
SLC Selectors brought in Nuwan Thushara into the 20-man squad.
#SLC #lka pic.twitter.com/cQuAjAmwZg— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) August 22, 2022
दुष्मंता चमीरा की जगह श्रीलंका की 18 सदस्यीय टीम में नुवान तुषारा को शामिल किया गया है। इससे पहले चमीरा को श्रीलंकाई टीम में चुना गया था, लेकिन अभ्यास के दौरान पैर में चोट लग गई । चमीरा तेज गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।
श्रीलंका टीम को एशिया कप में ग्रुप बी में रखा गया है। वह 27 अगस्त को दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी। वहीं दूसरा मैच एक सितंबर को बांग्लादेश होना है। ऐसे में जाहिर तौर पर दुष्मंता चमीरा की कमी टीम को खलेगी, क्योंकि वह पॉवरप्ले और डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।
एशिया कप से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी भी चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं।
दासुन शनाका (कप्तान), धनुष्का गुणथिलका, पथुम निसंका, कुशल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, जेफरी वांडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, बिनुरा फर्नांडो, चामिका फर्नांडो, मदुशंका, मथीशा पथिराना, दिनेश चांदीमल, नुवानिंदु फर्नांडो और कसुन रजिता।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: