ICC ODI Team Rankings: 111 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर भारत, जानें पहले पर कौन है?
Edited By Bhoopendra Rai

ICC ODI Team Rankings
Edited By Bhoopendra Rai

ICC ODI Team Rankings
नई दिल्ली। आईसीसी ने अपनी ताजा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 से मिली जीत के बाद भारतीय टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप करने पर टीम इंडिया को एक अंक का फायदा हुआ है और टीम 111 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है।
The #1 spot on the @MRFWorldwide ICC Men's ODI Team Rankings is now within sight for two white-ball powerhouses.
Details 👇https://t.co/F6oHuYuicK
— ICC (@ICC) August 23, 2022
भारत के अलावा पाकिस्तान को भी नीदरलैंड के खिलाफ 3-0 से मिली जीत का फायदा हुआ और टीम 107 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है।
आईसीसी की ताजा वनडे रैकिंग में पहले पायदान पर न्यूजीलैंड, जबकि दूसरे पर इंग्लैंड बनी हुई है। कीवी टीम के 124 रेटिंग प्वॉइंट हैं, जबकि 2019 में वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लिश टीम 119 अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। टॉप 5 टीमों में पाकिस्तान चौथे जबकि ऑस्ट्रेलिया (101 प्वॉइंट्स) के साथ पांचवें नंबर पर है।
साउथ अफ्रीका (101 रेटिंग) छठवें, बांग्लादेश (92 रेटिंग) सातवें, श्रीलंका (90 रेटिंग) आठवें और वेस्टइंडीज (71 रेटिंग) 9वें स्थान पर है।
टीम इंडिया अपनी अगली वनडे सीरीज अक्टूबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। अफ्रीकी टीम 3 टी20 और इतने ही मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए सितंबर-अक्टूबर में भारत दौरे पर आएगी। सीरीज का पहला वनडे 6 अक्टूबर, दूसरा मुकाबला 9 और आखिरी मैच 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाना है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: