हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup: तरबूज के छिलके जैसी पाकिस्तान की नई जर्सी, नए किट का फैंस उड़ा रहे मजाक!

विज्ञापन

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टीम सलेक्शन को लेकर विवाद थमा नहीं था कि एक और फजीहत आ गई है। वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम की नई जर्सी लॉन्च होने वाली है। इससे पहले ये लीक हो गई है। जर्सी के कलर और शेड्स को देखकर लग रहा है कि ये तरबूज के छिलके से बनी है।

जर्सी लीक होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने इसका मजाक बनान शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम समेत अन्य कुछ प्लेयर्स की नई टी-शर्ट में तस्वीर वायरल है। जिसका फैन्स मज़ाक भी उड़ा रहे हैं, हालांकि अभी तक पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर जर्सी लॉन्च नहीं की है।

अभी पढ़ें – Legends League Cricket 2022: सहवाग और हरभजन की टीम के बीच होगी टक्कर, गेल समेत ये दिग्गज फिर मचाएंगे गदर

विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तस्वीरों में जर्सी की कलर हरी है। लेकिन जो इसपर रेखाएं दिख रही हैं उससे फैंस हैरान हैं। फैन्स ने रिएक्ट किया कि यह तो तरबूज़े का डिजाइन है और उसी के हिसाब से वर्ल्डकप की जर्सी भी बना दी है।

अभी पढ़ें – कप्तान रोहित ने खोला राज, बोले- T20 world cup में जडेजा की कमी पूरी करेगा यह प्लेयर

विज्ञापन

 

टीम इंडिया की नई जर्सी रविवार को लॉन्च  हुई

बता दें कि टीम इंडिया की नई जर्सी रविवार को लॉन्च की गई। टीम इंडिया के आधिकारिक जर्सी प्रायोजक एमपीएल स्पोर्ट्स ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप से पहले नई जर्सी लॉन्च की है। जर्सी हल्के आसमानी-नीले रंगों से बनी है। पिछली जर्सी नेवी ब्लू शेड्स में थी। 2007 में टी 20 विश्व कप के उद्घाटन संस्करण के दौरान भारत के पास एक समान जर्सी थी। पुरुषों की टीम के अलावा महिला टीम भी अपने आगामी मैचों के लिए ये जर्सी पहनेगी।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola