Legends League Cricket 2022: सहवाग और हरभजन की टीम के बीच होगी टक्कर, गेल समेत ये दिग्गज फिर मचाएंगे गदर

Legends League Cricket 2022

Legends League Cricket 2022

Legends League Cricket 2022: लीजेंड्स लीग क्रिकेट का आज तीसरा मैच खेला जाना है। ये मुकाबला लखनउ के इकाना स्टेडियम में शाम 7 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। आज मणिपाल टाइगर्स और गुजरात जायंट्स की टीम आमने-सामने होंगी। मणिपाल टाइगर्स की कप्तानी हरभजन सिंह कर रहे हैं, जबकि गुजरात जायंट्स की कमान वीरेंद्र सहवाग संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिस गेल खेल सकते हैं?

लंबे समय के बाद क्रिस गेल मैदान पर दिख सकते हैं। वह गुजरात जायंट्स की टीम में शामिल हैं और सहवाग के साथ ओपनिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे देख सकेंगे लाइव मैच?

इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। आप फैनकोड ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके अलावा डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर भी लाइव मुकाबला देखा जा सकता है।

मणिपाल टाइगर्स की टीम

हरभजन सिंह (कप्तान), ब्रेट ली, मुथैया मुरलीधरन, फिल मस्टर्ड (विकेटकीपर), मोहम्मद कैफ, रयान साइडबॉटम, लांस क्लूजनर, दिमित्री मस्कारेनहास, रोमेश कालुविथ्राना (विकेटकीपर), डैरेन सैमी, कोरी एंडरसन, इमरान ताहिर, रितिंदर सोढ़ी, परविंदर अवाना, वीआरवी सिंह

विज्ञापन

गुजरात जायंट्स की टीम

वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), क्रिस गेल, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), अजंता मेंडिस, मनविंदर बिस्ला (विकेटकीपर), लेंडल सिमंस, मिशेल मैक्लेनाघन, स्टुअर्ट बिन्नी, केविन ओ ब्रायन, डेनियल विटोरी, अशोक डिंडा , जोगिंदर शर्मा, ग्रीम स्वान, रिचर्ड लेवी, क्रिस ट्रेमलेट, एल्टन चिगुंबुरा

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ