नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का चयन हो गया है। 15-सदस्यीय टीम दिनेश कार्तिक को शामिल किया गया है। कार्तिक ने टी20 में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज टी20 टीम में शामिल होने से काफी खुश हैं।
अभी पढ़ें – साउथ अफ्रीका के खिलाफ धवन करेंगे कप्तानी, T20 वर्ल्ड कप खेलने वाले प्लेयर्स को मिलेगा रेस्ट!
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने दो विकेटकीपरों को चुना – ऋषभ पंत, जो भारत को एक फ्री-मूविंग लेफ्ट-हैंड बैटर खेलने का विकल्प देते हैं, वहीं कार्तिक जो एक फिनिशर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 37 साल की उम्र में कार्तिक भारतीय में फिनिशर की भूमिका निभाते हैं।
टी 20 विश्व कप टीम में चुने जाने पर कार्तिक ने एक ट्वीट साझा किया, जो पिछले कुछ महीनों में उनकी यात्रा को सही ढंग से दर्शाता है। दिनेश कार्तिक ने ट्विटर पर लिखा, ‘सपने सच होते हैं।’ इसके साथ उन्होंने नीला दिल भी बनाया है। उनके इस पोस्ट पर पांड्या ने कमेंट करते हुए ”चैंपियन” लिखा है।
दिनेश कार्तिक की आईपीएल 2022 से लेकर अभी तक की जर्नी बहुत खास रही है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने डीके को खरीदा और इस खिलाड़ी ने फिनिशर की भूमिका में जबर्दस्त प्रदर्शन किया, जिसके बाद टीम इंडिया में भी उन्हें इसे रोल में शामिल किया गया है। दिनेश कार्तिक ने अपने करियर का आगाज 2004 में किया था। 2007 टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्हें कोई टी20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका नहीं मिला है।
टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। टीम में दिनेश कार्तिक को भी शामिल किया गया है। बीसीसीआई द्वारा टीम का ऐलान किया गया, जिसमें कोई भी चौंकाने वाला फैसला नहीं दिखता है। जैसी उम्मीद थी टीम बिलकुल वैसी ही है।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल होंगे। वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलियाई में खेली जाएगी। टी-20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगा। वहीं, भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।
अभी पढ़ें – Asia Cup: रिजवान, शादाब नहीं ये है पाकिस्तान की हार का असली गुनहगार!
वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।
स्टैंडबायः मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines