साउथ अफ्रीका के खिलाफ धवन करेंगे कप्तानी, T20 वर्ल्ड कप खेलने वाले प्लेयर्स को मिलेगा रेस्ट!

Sikhar
विज्ञापन

नई दिल्ली: शिखर धवन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कप्तान बनाया जा सकता है। भारत को वर्ल्ड कप से पहले दो घरेलू श्रृंखला खेलनी है। पहले ऑस्ट्रेलिया से इसके बाद साउथ अफ्रीका से। बीसीसीआई के सूत्रों का कहना है कि अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शिखर धवन को कप्तान बनाया जा सकता है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए जाने वाले खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।

अभी पढ़ें – T20 वर्ल्ड कप के लिए Team India का ऐलान, बुमराह-हर्षल की वापसी, कार्तिक को मिला मौका

विज्ञापन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इसी साल अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। टीम का ऐलान आज शाम में किया जा सकता है। आज शाम मुंबई में सलेक्टर्स की बैठक होन वाली है। जिसमें टीम का चयन किया जाएगा। यानी की शाम में टीम की घोषणा कर दी जाएगी। हाल ही में एशिया कप-2022 में सुपर-4 स्टेज से बाहर हुई टीम इंडिया का निशाना अब सीधा वर्ल्डकप ही है।

इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण को मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में एक कोच के रूप में टीम के साथ होने की संभावना है। भारत 28 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन-तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और एकदिवसीय मैच खेलेगा।

विज्ञापन

पहला T20I 28 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में आयोजित किया जाएगा। दूसरा T20I 2 अक्टूबर, 2022 को गांधी जयंती पर गुवाहाटी में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर खेला जाएगा, इसके बाद 4 अक्टूबर को इंदौर में अंतिम T20I होगा। इसके बाद एकदिवसीय श्रृंखला शुरू होगी, जहां शिखर धवन टीम का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ