नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमें जी जान से जुटी हैं। 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले मुख्य टूर्नामेंट से पहले कई टीमें टी 20 सीरीज खेल रही हैं। जहां एक ओर पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड ट्राय सीरीज में हिस्सा ले रही हैं तो वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का आमना-सामना हो रहा है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही तीन मैचों की टी 20 सीरीज में एक खिलाड़ी का शर्मनाक प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है। इस बल्लेबाज ने पिछले 6 मैचों में सिर्फ 16 रन ही बनाए हैं। हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की। कभी विपक्षी टीमों के लिए सिरदर्द बनने वाले मैक्सवेल की फॉर्म टी 20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए सिरदर्द बन गई है।

विज्ञापन

टी 20 वर्ल्ड कप से पहले महज 2 मैच 

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में मैक्सवेल महज 11 गेंद ही खेल सके और 8 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले वह ब्रिस्बेन में 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज में वह महज 7 रन ही बना सके थे। विंडीज के खिलाफ भी वह डक पर आउट हो गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

मैक्सवेल गेंद से भी कुछ कमाल नहीं कर पा रहे हैं। पिछले 8 मैचों में वह एक भी विकेट नहीं निकाल पाए हैं। निश्चित तौर पर मैक्सवेल का आउट ऑफ फॉर्म होने से ऑस्ट्रेलिया की चिंता बढ़ गई हैं। देखना दिलचस्प होगा कि यह तूफानी ऑलराउंडर अब किस तरह वापसी करता है। वर्ल्ड कप से पहले उनके पास इंग्लैंड के खिलाफ एक टी 20 मैच के साथ ही 17 अक्टूबर को भारत के खिलाफ वार्मअप मैच है। इसके बाद वह 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड का सामना करेंगे।

स्टाइलिश छक्कों के लिए मशहूर 

मैक्सवेल के ओवरऑल टी 20 करियर की बात करें तो वह 93 मैचों की 85 ईनिंग्स में 28.23 की एवरेज से 2033 रन ठोक चुके हैं। उनके नाम 145 रन की नाबाद पारी भी दर्ज है। वह अपने स्टाइलिश छक्कों और पावर हिटिंग बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। टी 20 में उनके नाम 36 विकेट भी दर्ज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ