नई दिल्ली: एशिया कप 2022 चैंपियन श्रीलंका ने आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। हालांकि 15 सदस्यीय टीम में कुछ खिलाड़ियों की चोटें चिंता का विषय बन गई हैं। श्रीलंका ने दुष्मंथा चमीरा और लाहिरू कुमारा को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है, लेकिन उनकी भागीदारी टूर्नामेंट से पहले उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी।
अभी पढ़ें – Test Cricket में सबसे अधिक छक्के ठोकने वाले टॉप 3 भारतीय बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर 1
अशेन बंडारा, प्रवीण जयविक्रमा, दिनेश चांदीमल, बिनुरा फर्नांडो और नुवानिडु फर्नांडो को स्टैंडबाय पर खिलाड़ियों के रूप में नामित किया गया है। केवल बंडारा और जयविक्रमा ही टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। एशिया कप 2022 के अधिकांश खिलाड़ी टी20 विश्व कप टीम में शामिल हैं। मुख्य टीम और रिजर्व ग्रुप दोनों से चूकने वाले तेंज गेंदबाज मथीशा पथिराना हैं, जिन्होंने एशिया कप में पदार्पण किया था।
दिनेश चांदीमल स्टैंडबाय में शामिल
एशिया कप में T20I टीम में वापसी करने वाले मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल को केवल स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने यूएई में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है। धनंजया डी सिल्वा और जेफरी वेंडरसे ने एशिया कप के बाद अपना स्थान बरकरार रखा।
चमीरा की चोट नहीं हुई ठीक
मुख्य तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा के टखने की चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। उनकी वापसी एक महीने में उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। उनकी और लाहिरू कुमारा की संदिग्ध भागीदारी के बावजूद स्क्वाड के पास तेज गेंदबाजी के कई विकल्प हैं, जिसमें दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन और चमिका करुणारत्ने का नाम लिस्ट में शामिल है।
टी20 विश्व कप टीम: दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजया डी सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा (फिटनेस के अधीन), लाहिरू कुमारा (फिटनेस के अधीन), दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन
स्टैंडबाय खिलाड़ी: अशेन बंडारा, प्रवीण जयविक्रेमा, दिनेश चांदीमल, बिनुरा फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines