Legends League 2022 का आगाज: इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच स्पेशल मैच आज, ऐसे देख सकेंगे Live
Edited By Bhoopendra Rai

Legends League 2022 india maharajas vs world giants special match
Edited By Bhoopendra Rai

Legends League 2022 india maharajas vs world giants special match
(LLCT20) Legends League के दूसरे सीजन का आगाज कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाले एक स्पेशल मैच के साथ होना जा रहा है। यह मैच इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच एक खेला जाना है। इंडिया महाराजा टीम की कमान वीरेंद्र सहवाग के हाथों में होगी, जबकि वर्ल्ड जायंट्स की कप्तानी ऑयन मॉर्गन करेंगे। 16 सितंबर से 5 अक्टूबर तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ी शिरकत करेंगे।
The iconic Eden Garden is all set to welcome the #Bosses!
Catch the special match between @IndMaharajasLLC and @WorldGiantsLLC today.
Download the @FanCode App now and get real-time updates on your phone- https://t.co/AhjK3iIOxP #LLCT20 #LegendsLeagueCricket #BossLogonKaGame pic.twitter.com/Bz9zxLiufo
— Legends League Cricket (@llct20) September 16, 2022
आज शाम 7 बजे से ईडन गार्डेंस स्टेडियम में इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स टीम के बीच चैरिटी मुकाबला शुरू होगा। इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच होने वाले मैच के जरिए भारत की आजादी के 75 बरस का जश्व भी मनाया जाएगा।
आज होने वाले इस मैच का मकसद पूर्व दिग्गज कपिल देव की एनजीओ खुशी फाउंडेशन के लिए पैसे जुटाना है। आपको बता दें कि खुशी फाउंडेशन लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करता है। लीजेंड्स लीग क्रिकेट के इस सीजन में चैरिटी मैच के साथ ही कुल 16 मुकाबले खेले जाएंगे और टूर्नामेंट में 90 पूर्व दिग्गज शिरकत करेंगे।
Legends aren’t born, they’re created! Get ready as the legends from @IndMaharajasLLC and @WorldGiantsLLC celebrate #AzadiKaAmritMahotsav today at Eden Gardens, Kolkata.
Catch them live on @StarSportsIndia and @DisneyPlusHS.#LLCT20 #BossLogonKaGame #LegendsLeagueCricket pic.twitter.com/2c86hCpKjS— Legends League Cricket (@llct20) September 16, 2022
लीजेंड्स लीग क्रिकेट का यह स्पेशल मैच आज (16 सितंबर) शाम 7.30 बजे कोलकाता के ईडन गार्डेंस पर खेला जाएगा। आप इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर लाइव देख सकते हैं।
#LLCT20 is celebrating #AzadiKaAmritMahotsav with a special T20 match between @IndMaharajasLLC & @WorldGiantsLLC today at Eden Gardens, Kolkata.
#BossLogonKaGame #LegendsLeagueCricket pic.twitter.com/OF9HW7y4nC— Legends League Cricket (@llct20) September 16, 2022
भारत महाराजा- वीरेंद्र सहवाग (c), मोहम्मद कैफ, यूसुफ पठान, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, इरफान पठान, पार्थिव पटेल (wk), स्टुअर्ट बिन्नी, एस श्रीसंत, हरभजन सिंह, नमन ओझा (wk), अशोक डिंडा, प्रज्ञान ओझा, अजय जडेजा आरपी सिंह, जोगिंदर शर्मा, रितिंदर सिंह सोढ़ी
वर्ल्ड जायंट्स स्क्वॉड- ऑयन मॉर्गन (कप्तान), लेंडल सिमंस, हर्शल गिब्स, जोंटी रोड्स, असगर अफगान, जैक कैलिस, सनथ जयसूर्या, हेमिल्टन मसाकाद्जा, केविन ओ ब्रायन, नाथन मैकुलम, मैट प्रायर, दिनेश रामदीन, मुथैया मुरलीधरन, डेल स्टेन, मशरफे मुर्तजा, मिचेल जॉनसन.
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: