South Africa T20 World Cup 2022 Squad: ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी 20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) से पहले साउथ अफ्रीका ने अपने स्कवॉड में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल विश्वकप से पहले चोटिल हुए अफ्रीका के धुरंधर ऑल-राउंडर ड्वेन प्रीटोरियस (Dwaine Pretorius) की जगह टीम ने नए खिलाड़ी को शामिल करने का ऐलान कर दिया है। टीम द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मार्के येनसन (Marco Jansen) उन्हें रिप्लेस करेंगे।
भारत के खिलाफ चोटिल हुए थे ड्वेन
भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 के दौरान ऑलाराउंडर ड्वेन प्रीटोरियस के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके कारण वह वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए।यानसेन को भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था। तीसरे वनडे में यानसेन ने 5.1 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 43 रन लुटा दिए थे। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम के सामनें सिर्फ 100 रन का लक्ष्य था।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: बुमराह की जगह शमी या सिराज ? सुनील गावस्कर ने सुना दिया अपना दो टूक फैसला
अभी पढ़ें – Sagar Dhankhar Murder Case: ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार पर आरोप तय, इन धाराओं के तहत चलेगा केस
साउथ अफ्रीका का पहला मैच 24 अक्टूबर 2022 को
22 साल के यानसेन ने साउथ अफ्रीका के लिए सात टेस्ट, तीन वनडे और एकमात्र टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला है। साउथ अफ्रीका की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को होबार्ट में खेलेगी। पहले राउंड में ग्रुप बी में टॉप पर रहने वाली टीम से साउथ अफ्रीका की टक्कर होगी।
South Africa T20 World Cup 2022 Squad: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन, रीज़ा हेंड्रिक्स, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, एनरिच नॉर्खिया, वेन पार्नेल, मार्को यानसेन, कागिसो रबाडा, राइली रूसो, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्ब।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines