कराची: टी 20 वर्ल्ड कप के लिए ज्यादातर टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान की टीम सलेक्शन पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सवाल उठाए हैं। हालांकि मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने कहा- पाकिस्तानी टीम की टी20 विश्व कप टीम में बदलाव की कोई योजना नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर कुछ बदलाव किया जा सकता है। दरअसल, पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ घर में पहला टी 20 मैच हार चुका है। इसमें मिडल ऑर्डर फ्लॉप रहा था।
अभी पढ़ें – Yuvraj Singh House: अपना आलीशान घर किराए पर दे रहे युवराज सिंह, कही बड़ी बात…जानें सभी सुविधाएं
जियो न्यूज से बात करते हुए वसीम ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान टीम को मध्यक्रम में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और वे मेगा टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड सीरीज के दौरान अलग-अलग संयोजन आजमा रहे हैं। पिछले हफ्ते घोषित 15 खिलाड़ियों की टीम में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शान मसूद को पहली बार सबसे छोटे प्रारूप के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर और शाहीन शाह अफरीदी के साथ टीम में शामिल किया गया। जबकि फखर जमान, मोहम्मद हारिस और शाहनवाज दहानी को रिजर्व में शामिल किया गया है।
9 अक्टूबर तक किया जा सकता है टीम में बदलाव
वसीम जूनियर को एसीसी टी20 एशिया कप के दौरान हुए साइड स्ट्रेन से पूरी तरह से उबरने के बाद शामिल किया गया है। जबकि शाहीन लंदन में घुटने की चोट के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। उनके अगले महीने की शुरुआत में गेंदबाजी फिर से शुरू होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि वह 15 अक्टूबर को ब्रिस्बेन में टीम में शामिल होंगे। इवेंट टेक्निकल कमेटी की मंजूरी के बिना 9 अक्टूबर तक टीम में बदलाव किया जा सकता है।
इंग्लैंड के खिलाफ टीम का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं
मोहम्मद वसीम ने कहा कि एशिया कप 2022 के फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में टीम का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान टीम को बल्लेबाजी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। टीम प्रबंधन भी इसे सुलझाने और बेंच स्ट्रेंथ को मौका देने के लिए हालिया सीरीज में अलग-अलग कॉम्बिनेशन बना रहा है। विश्व कप नजदीक है और हम लगातार दो हार से चिंतित नहीं हैं।
सैम अयूब और शरजील खान योजना में
विश्व कप टीम में बदलाव को लेकर मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि अभी इसे बदलने की कोई योजना नहीं है, लेकिन विकल्प जरूर है। उन्होंने कहा- नहीं पता कि क्या बदलाव किए जा सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि टूर्नामेंट के लिए चुने गए खिलाड़ी वर्तमान श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चोटों के कारण भी बदलाव हो सकता है।
उन्होंने कहा- फखर जमान को जोड़ना टीम का हिस्सा है और हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही चोट से उबर जाएंगे। लेकिन अगर वह विश्व कप के लिए फिट नहीं है, तो कुछ नामों पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सैम अयूब और शरजील खान हमारे 18 खिलाड़ियों में हैं लेकिन 15 में नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘ओपनर की जगह ओपनर चुनना जरूरी नहीं है। कुछ नामों की समीक्षा की जा रही है।” वसीम ने कहा कि उन्हें अपने चयन पर या खुद पर आलोचना से कोई आपत्ति नहीं होगी, लेकिन खिलाड़ियों को निशाना बनाने पर खेद है।
अभी पढ़ें – मोहाली से नागपुर पहुंची Team India, ऋषभ पंत ने छोटे से फैन को दिया ये तोहफा, देखें VIDEO
पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर
रिजर्व: फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines