मोहाली से नागपुर पहुंची Team India, ऋषभ पंत ने छोटे से फैन को दिया ये तोहफा, देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

Team India reach Nagpur from Mohali Rishabh Pant gave autograph to small fan
Edited By Bhoopendra Rai

Team India reach Nagpur from Mohali Rishabh Pant gave autograph to small fan
Team India reach Nagpur: मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी20 मैच हारने के बाद टीम इंडिया अब नागपुर पहुंच चुकी है। यहां शुक्रवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला होना हैट। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में वापसी करना चाहेगी। जब बुधवार को मेन इन ब्लू नागपुर पहुंची तो विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक युवा फैन का दिन बना दिया।
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किए हैं। इस वीडियो में भारतीय टीम के सदस्यों को नागपुर हवाई अड्डे पर पहुंचते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान फैंस अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। एयरपोर्ट के अलावा होटल में भी लोग बड़ी संख्या में जमा नजर आए।
Touchdown Nagpur 📍🧡#TeamIndia | #INDvAUS pic.twitter.com/Odt7nFjlTe
— BCCI (@BCCI) September 21, 2022
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक तरफ जहां विराट कोहली ने एयरपोर्ट पर मौजूद फैन्स की तरफ हाथ हिलाया, तो वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने एक छोटे फैन को ऑटोग्राफ देकर उसका दिन बना दिया। सूर्यकुमार यादव भी फैंस को ऑटोग्राफ देते नजर आए।
मंगलवार को खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार खेल दिखाया और भारत को 4 विकेट से हरा दिया। मोहाली टी20 को जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं। टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवरों में 208/6 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से हासिल किया और 4 विकेट से इंडिया को शिकस्त दी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: