नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है। सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई है। इस बार टूर्नामेंट जीतने वाली टीम पर जमकर पैसे बरसेंगे। आईसीसी ने प्राइज मनी की ऐलान कर दिया है। जो टीम खिताब जीतेगी उस टीम को पैसे मिलेंगे ही, उसके साथ-साथ उपविजेता टीम को भी करोड़ों रुपये मिलेंगे।
आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप 2022 जीतने वाली टीम को करीब 13 करोड़ रुपये मिलेंगे। आईसीसी द्वारा ऐलान किया गया है कि विजेता टीम को कुल 1.6 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे, जबकि फाइनल में हारने वाली टीम को इसकी आधी राशि मिलेगी। बता दें कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप में 16 टीमें भाग ले रही है। भारत अपने अभियान का शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मैच से शुरू करेगा।
किसे मिलेंगे कितने पैसे
टूर्नामेंट के विजेता टीम को 1.6 मिलियन डॉलर, रनर-अप टीम को 8 लाख मिलियन डॉलर मिलेंगे। वहीं जो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी उन टीमों को को 4-4 लाख डॉलर दिए जाएंगे। कुल 12 टीमें सुपर12 में भिड़ेंगी। इसमें से 4 टीम सेमीफाइनल में जाएंगी। जो 8 टीमें इस स्टेज से बाहर हो जाएंगी, उनको भी आईसीसी द्वारा ईनाम दिया जाएगा। इन टीमों को 70 हज़ार डॉलर दिया जाएगा।
बता दें कि जो चार टीमें पहले राउंड से ही बाहर हो जाएंगी, उन्हें 40 हज़ार डॉलर दिए जाएंगे। जबकि पहले राउंड में जीत पर भी 40 हज़ार डॉलर की राशि मिलेगी। भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका एक ग्रुप में हैं। दूसरे ग्रुप में नामीबिया, श्रीलंका, नीदरलैंड्स, यूएई, वेस्टइंडीज़, स्कॉटलैंड, आयरलैंड और जिम्बाब्वे हैं। इन 8 में से चार टीमें सुपर-12 के लिए क्वालिफाई करेंगी।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: जसप्रीत बुमराह को लेकर टीम इंडिया को मिली Good News
T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines