T20 World Cup 2022: टी 20 वर्ल्ड कप के लिए बीते सोमवार को बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। साल के अंत में टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से खेला जाना हैट। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना पहला ही मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगी।
भारतीय टीम का ऐलान होते ही तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने टीम को लेकर अपनी राय देनी शुरू कर दी। इसमें सबसे ज्यादा विराट कोहली को किस नंबर पर खेलना चाहिए इसे लेकर लोग अपनी राय दे रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में बात करते हुए इस मसले पर भारतीय टीम के पूर्व कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भी अपनी बात रखी है।
अभी पढ़ें – World Wrestling Championship: उलटफेर का शिकार हुईं, फिर रेपचेज मुकाबले में विनेश फोगाट ने रचा इतिहास
श्रीकांत ने डीके की जगह पंत को खिलाने का समर्थन किया
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने प्लेइंग इलेवन पर बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन से विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को हटाकर चौंका दिया है। उन्होंने पंत को प्लेइंग 11 में शामिल करने का समर्थन किया है। पंत के अलावा उन्होंने टीम में अश्विन को प्रमुखता से खिलाने की बात कही है।
श्रीकांत ने बताई अपनी बेस्ट प्लेइंग 11
भारत के पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स पर एक शो में कहा, ‘आप जहां भी खेलते हैं, चाहे आप ब्रिस्बेन, मेलबर्न, सिडनी या पर्थ में खेल रहे हों, मेरा प्लेइंग 11 हमेशा फिक्स होता है। पहले मैच के लिए केएल राहुल और रोहित शर्मा, विराट कोहली नंबर तीन, सूर्यकुमार यादव- नंबर चार, नंबर पांच हार्दिक पांड्या, छठे नंबर ऋषभ पंत, सातवें नंबर अश्विन, फिर चहल, 9, 10, 11- इस टीम में भुवनेश्वर कुमार, (जसप्रीत) बुमराह और बेशक हर्षल पटेल शामिल हैं।
अभी पढ़ें – T20 World Cup से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा, टीम इंडिया को मैच हराने वाला ये दिग्गज हुआ बाहर!
ICC T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
स्टैंडबाय खिलाड़ी– मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines