IND vs SA 2nd ODI: 4 मैच में बल्ले से निकले थे महज 11 रन, SA ने कर दी कप्तान की छुट्टी, टीम में शामिल किया तूफानी बल्लेबाज

IND vs SA 2nd ODI South Africa captain Temba Bavuma out Reeza Hendricks come

IND vs SA 2nd ODI South Africa captain Temba Bavuma out Reeza Hendricks come

IND vs SA 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका पहले गेंदबाजी कर रही है। आज साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव किए गए हैं। कप्तान बावुमा के अलावा तरबेज शम्सी को बाहर का रास्ता दिखाया है।

क्यों नहीं खेल रहे बावुमा और शम्सी?

तेम्बा बावुमा की जगह आज केशव महाराज कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने टॉस जीतकर कहा कि ‘एक अच्छा विकेट लगता है। शम्सी और टेम्बा आज सुबह बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे, इसलिए रीज़ा हेंड्रिक्स और ब्योर्न फोर्टुइन उनकी जगह टीम में आए हैं। आपको बता दें कि रीज़ा हेंड्रिक्स तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। वह इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में भी हैं।

तेम्बा बावुमा आउट आफ फॉर्म चल रहे हैं

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका के युवा कप्तान तेम्बा बावुमा लंबे समस ये आउट आफ फॉर्म चल रहे हैं। भारत के खिलाफ हुई तीन मैचों की टी 20 सीरीज में भी उनका बल्ला खामोश रहा था। उसके बाद पहले वनडे में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए। पिछले 4 मुकाबलों में उनके बल्ले से कुल 11 रन निकले थे।

कहां खेला जा रहा है दूसरा वनडे

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में खेला जा रहा है।

भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अवेश खान

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): जेनमैन मालन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज (कप्तान), ब्योर्न फोर्टुइन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ