T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी 20 विश्वकप की शुरूआत 16 अक्टूबर से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सभी 16 टीमों के कप्तानों के साथ एक प्रेस क्रांफ्रेंस आयोजित की। इसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी भाग लिया। इसमें मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भारत पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ा बयान दिया वहीं मोहम्मद शमी को टीम में शामिल करने को लेकर भी चर्चा की।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022 से पहले पाकिस्तान ने किया बड़ा बदलाव, टीम में इस धाकड़ बल्लेबाज ने मारी एंट्री
2007 से लेकर गेम में हुआ है काफी बदलाव
इस प्रेस कांफ्रेंस में रोहित शर्मा ने सबसे पहले 2007 के विश्वकप का जिक्र किया और कहा कि “2007 के बाद से एक लंबा समय हो गया है। जब मुझे विश्व कप के लिए चुना गया था, तो मैं किसी उम्मीद के साथ नहीं गया था। मैं बस आनंद लेना चाहता था, वह मेरा पहला विश्व कप था। मुझे तब तक कोई समझ नहीं थी जब तक हम इसे जीत नहीं लेते। वहां से अब तक का सफर लंबा रहा है। खेल विकसित हुआ है, आप उस समय की तुलना में अब इसे कैसे खेला जाता है, इसमें अंतर देख सकते हैं।”
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कही ये महत्वपूर्ण बात
वहीं इस कांफ्रेंस में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले टीम के पहले मैच पर बोलते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि 23 अक्टूबर के मैच के लिए हम सब पूरी तरह से तैयार हैं और मेरे ख्याल से हर किसी को पता है कि कौन खेलने वाला है। मैं लास्ट मिनिट निर्णयों पर भरोसा नहीं रखता हूं। उन्होंने ये भी कहा कि इंजरी गेम का हिस्सा है ये तो होती रहती हैं। कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने पर हमने नए खिलाड़ियों को मौका दिया और उन्होंने बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है।
रोहित शर्मा के बयानों से ये साफ नज़र आ रहा है कि भारत- पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच में टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए जाएंगे और टीम नए खिलाड़ियों की जगह उन पर फोकस करेगी जो फिलहाल टीम के साथ हर मैच खेल रहे हैं।
शमी के साथ सब कुछ अच्छा है – रोहित शर्मा
वहीं मोहम्मद शमी के बारे में बोलते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि मोहम्मद शमी एक दम फिट है। हमारी टीम की उनसे कल ब्रिसबेन में मुलाकात होगी। हमारा मुख्य उद्देश्य अपनी बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करना है। शमी ने कोविड को मात दी है और नेशनल एकेडमी में ट्रेनिंग भी की है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines