Syed Mushtaq Ali Trophy: रफ्तार, बाउंस और स्विंग...अर्जुन तेंदुलकर ने लूट ली महफिल, MI के स्टार बैटर समेत झटके चार विकेट, देखें Video

rjun
विज्ञापन

नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट में अर्जुन तेदुलकर ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने कमाल कर के दिखाया है। उनकी गेंदबाजी के चर्चे हैं। अर्जुन ने हैदराबाद जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 4 विकेट चटकाए हैं। चार ओवर में 10 रन देकर चार विकेट चटकाए, जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल है।

अभी पढ़ें – IND-W vs SL-W: फाइनल मैच से पहले भारतीय टीम का पलड़ा भारी, यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

विज्ञापन

हैदराबाद के खिलाफ अर्जुन ने किया कमाल

अर्जुन तेंदुलकर के इसी सीजन में मुंबई छोड़कर गोवा के लिए खेलने शुरू किया है। गोवा की टीम के वे मेन तेज गेंदबाज हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने हैदराबाद के खिलाफ प्रतीक रेड्डी, तिलक वर्मा, राहुल बुद्धि और तेलुकुपल्ली रवि तेजा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। तिलक वर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए 2022 में शानदार बल्लेबाजी की थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 177 रन का स्कोर खड़ा किया। तिलक वर्मा ने 62 रन की पारी खेली। वहीं तनमय अग्रवाल ने 55 रन बनाए। तेंदुलकर ने इससे पहले वाले मैच में मणिपुर के खिलाफ 4 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए थे।

विज्ञापन

MI से जुड़े हैं अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन पिछले जो सीजन से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। लेकिन डेब्यू का मौका नहीं मिला है। मुंबई ने अर्जुन को 30 लाख में खरीदा था। हाल ही में अर्जुन चंडीगढ़ में युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह के साथ ट्रेनिंग करते दिखे थे। योगराज सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के साथ वाले कई वीडियो और फोटोज शेयर किए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ