नई दिल्ली: अफगानिस्तान ने 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। हाल ही में आयोजित एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान का नेतृत्व करने वाले मोहम्मद नबी को फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। समीउल्लाह शिनवारी, हशमतुल्ला शाहिदी, अफसर ज़ज़ई, करीम जनत और नूर अहमद एशिया कप टीम का हिस्सा थे। ये खिलाड़ी 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने से चूक गए। वहीं मध्य क्रम के बल्लेबाज दरवेश रसूली, ऑलराउंडर कैस अहमद और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सलीम सफी को टीम में शामिल किया गया है।
अभी पढ़ें – Roger Federer Retirement: टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने लिया संन्यास का फैसला, ये होगा आखिरी टूर्नामेंट
22 साल के रसूली शामिल
22 साल के रसूली ने इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह अंगुली की चोट से उबरने और शापेजा क्रिकेट लीग 2022 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टीम में शामिल किए गए हैं। कैस अहमद ने भी टीम में वापसी की है। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली थी, जबकि 20 वर्षीय सलीम सफी को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय कॉल मिला है। अफसर ज़ज़ई, शराफ़ुद्दीन अशरफ़, रहमत शाह और गुलबदीन नायब को ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में नामित किया गया है।
तेज गेंदबाज सलीम सफी शामिल
मुख्य चयनकर्ता नूर मलिकजई ने कहा, “टीम के लिए एशिया कप ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए तैयार होने का अच्छा अवसर था।” सौभाग्य से दरवेश रसूली चोट से उबर गया है और हम उसके उपलब्ध होने से खुश हैं। ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए बेहतर हैं, इसलिए हमने अपने गेंदबाजी विभाग में और तेजी लाने के लिए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सलीम सफी को शामिल किया है। कुल मिलाकर हमने इस आयोजन के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध खिलाड़ियों को चुना है। अफगानिस्तान टी20 विश्व कप में ग्रुप 1 में शामिल है। टीम 22 अक्टूबर को पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
अभी पढ़ें – Roger Federer Lifestyle: एक से एक महंगी कार के शौकीन, जानिए टेनिस स्टार रोजर फेडरर कितने हैं अमीर
T20 विश्व कप टीम: मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान (उप कप्तान), रहमानुल्ला गुरबाज़ (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, दरवेश रसूली, फ़रीद अहमद मलिक, फ़ज़ल हक फ़ारूक़ी, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम जादरान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक , क़ैस अहमद, राशिद ख़ान, सलीम सफ़ी, उस्मान गनी
रिजर्व: अफसर ज़ज़ई, शराफ़ुद्दीन अशरफ़, रहमत शाह, गुलबदीन नायब
अफगानिस्तान का शेड्यूल:
22 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, पर्थ
26 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, मेलबर्न
28 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम टीबीए, मेलबर्न
01 नवंबर – अफगानिस्तान बनाम टीबीए, ब्रिस्बेन
04 नवंबर – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
110 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
405 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
436 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
436 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
443 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines