नई दिल्ली: टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने गुरुवार शाम संन्यास का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

छोड़ने का समय आ गया है 

अब तक के सबसे महान पुरुष टेनिस खिलाड़ियों में से एक रोजर फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। लंदन में अगले हफ्ते ‘लेवर कप’ फेडरर का आखिरी एटीपी ईवेंट होगा। फेडरर ने ही सबसे पहले पीट सैम्प्रास के 14 ग्रैंड स्लैम खिताब के विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रचा था। फेडरर ने संन्यास के बाद अपने प्रशंसकों और प्रतियोगियों को धन्यवाद दिया और कहा कि 41 साल की उम्र में उन्हें लगता है कि इसे छोड़ने का समय आ गया है। यूएस ओपन 2022 में रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच जैसे सितारों ने हिस्सा नहीं लिया है। फेडरर लंबे समय से एक्शन से बाहर हैं। वह घुटने की सर्जरी के बाद वापसी नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन

24 सालों में 1500 से ज्यादा मैच 

फेडरर ने कहा- मैं 41 साल का हूं। मैंने 24 वर्षों में 1500 से अधिक मैच खेले हैं। टेनिस ने मेरे साथ पहले से कहीं अधिक उदारता से व्यवहार किया है। अब मुझे यह पहचानना होगा कि यह मेरे प्रतिस्पर्धी करियर का अंत है। फेडरर ने आगे अपनी पत्नी मिर्का को धन्यवाद दिया, जो हर वक्त उनके साथ खड़ी रहीं। उन्होंने लिखा: उसने फाइनल से पहले मुझे मोटिवेट किया। पूरे 8 महीने की गर्भवती होने पर भी उसने अनगिनत मैच देखे। उन्हेांने 20 से अधिक वर्षों तक मेरी टीम का साथ दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ