T20 WC: जोस बटलर की नजर में सूर्यकुमार हैं 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट', बताए दिल जितने वाले कारण

T20 WC (1)

T20 WC: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने स्टार भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आईसीसी टी 20 विश्व कप के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के रूप में चुना है। उन्होंने कहा कि सूर्या “अत्यधिक स्वतंत्रता” के साथ स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय बैटिंग लाइन-अप में अपनी एक अलग जगह बनाई।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप फाइनल मैच से पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा, ”मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव इस टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज रहे हैं। जिन्होंने ज्यादा फ्रीडम के साथ खेला। स्टार खिलाड़ियों से सजी लाइऩ-अप में उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। जिस तरह से वह खेला वो शानदार है। उस शीट पर हमारे कुछ खिलाड़ी भी हैं – सैम करन और एलेक्स हेल्स। अगर वे फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो वे मेरे लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट हो सकते हैं।”

विज्ञापन

हालांकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपने टीम के खिलाड़ी का नाम लिया। बाबर आजम ने इस अवॉर्ड के लिए अपनी टीम के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान को चुना। उन्होंने टूर्नामेंट में 10 विकेट लिए हैं। बता दें कि आईसीसी ने शुक्रवार को 9 ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है, जो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन सकते हैं। इस लिस्ट में स्टार विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव दोनों को ही जगह मिली है। पाकिस्तान के भी दो खिलाड़ी शादाब खान, शाहीन अफरीदी इस लिस्ट में शामिल हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड से आईसीसी लिस्ट में इंग्लैंड के तीन सैम करन, जोस बटलर और एलेक्स हेल्स है। जिम्बाब्वे से सिकंदर रजा और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा को इस लिस्ट में जगह मिली है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच 13 नवंबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है और इसके बाद ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के नाम का भी ऐलान होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ