नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड सोमवार को भारत के खिलाफ टी 20 और वनडे सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमों की घोषणा करेंगे। कीवी टीम भारत के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल और तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी, जो ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के बाद से उनका पहला मैच होगा।

विज्ञापन

तीन मैचों की टी 20 सीरीज 18 नवंबर से शुरू हो रही है। श्रृंखला के लिए दिग्गज केन विलियमसन और ट्रेंट बोल्ट के बाहर बैठने की उम्मीद है। केन विलियमसन और ट्रेंट बोल्ट को भारत के खिलाफ टी 20 या वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। बोल्ट के अनुबंध से बाहर होने और नए सत्र से पहले बीबीएल फ्रेंचाइजी मेलबर्न स्टार्स के साथ जुड़ने के कारण टी20 सीरीज से चूकने की संभावना है। 20 ओवर की श्रृंखला के लिए विलियमसन पर भी संदेह बना हुआ है।

विज्ञापन
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: शादाब खान के पास Final में इतिहास रचने का मौका, बन जाएंगे पाकिस्तान के नंबर 1 गेंदबाज

एकदिवसीय विश्व कप पर नजर

चयनकर्ताओं की नजर अगले साल भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप पर भी होगी। मार्टिन गुप्टिल 50 ओवर की टीम में वापसी कर सकते हैं। टॉम लैथम, हेनरी निकोल्स, विल यंग और ब्लेयर टिकनर भी टीम में वापसी की कतार में हैं। एडम मिल्ने, माइकल ब्रेसवेल और मार्क चैपमैन सभी टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे, लेकिन एक भी मैच में नहीं खिलाया गया। विलियमसन की गैरमौजूदगी में टॉम लैथम, मिशेल सेंटनर या टिम साउदी टीम की अगुवाई कर सकते हैं।

ये खिलाड़ी टीम में जगह बनाने के लिए तैयार

न्यूज़ीलैंड ए को सितंबर में भारत ए ने शिकस्त दी थी। हालांकि बेन सियर्स और मैट फिशर एकदिवसीय टीम में जगह बनाने के लिए तैयार हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज डेन क्लीवर को टी20 टीम में जगह मिल सकती है। रचिन रवींद्र भी टीम में ऑलराउंडर के लिए कतार में होंगे।

विज्ञापन
अभी पढ़ें – Vijay Hazare Trophy: रुतुराज गायकवाड़ का हाहाकार, 8 चौके-7 छक्के ठोक कूट डाले इतने रन

न्यूजीलैंड 18 नवंबर से शुरू होने वाली श्रृंखला के साथ भारत के खिलाफ तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। हार्दिक पांड्या टी20 में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि शिखर धवन को तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम की कोचिंग वीवीएस लक्ष्मण करेंगे। हेड कोच राहुल द्रविड़ को भी आराम दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ