नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड का खिताब इंग्लैंड ने अपने नाम किया। पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर इंग्लैंड ने दूसरी बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया। पाकिस्तान की टीम लड़ी लेकिन आखिर में जीत अंग्रेजों की हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने इंग्लैंड को 138 रनों का टारगेट दिया, जिसे इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 19 ओवरों में बना लिया। जीत के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया। हालांकि मेन स्टेज से बटलर ने अपने दो प्लेयर्स को उतार दिया।
स्टोक्स ने मोहम्मद वसीम की गेंद पर जैसे ही सिंगल लिया, पूरा स्टेडियम झूमने लगा। इंग्लिश खिलाड़ी दौड़कर मैदान में आ गए और एक दूसरे को गले लगाने लगे। मैच के बाद कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें एक वीडियो ऐसा है जिसमें कप्तान जोस बटलर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने के बाद आदिल राशिद और मोईन अली को पोडियम से नीचे भेज देते हैं।
अभी पढ़ें – मोहम्मद शमी के ट्वीट पर पाकिस्तान में जमकर मचा बवाल, शाहिद अफरीदी ने लगाई फटकार, शोएब ने किया पलटवार
बता दें कि आदिल राशिद और मोईन अली इस्लाम धर्म को मानते हैं। ऐसे में दोनों शराब को हाथ नहीं लगाते। जब बटलर ने ट्रॉफी उठाई तो बाकी खिलाड़ियों के हाथों में शैंपेन की बोतल थी। वो सारे उसे उड़ाने के लिए बेताव थे। बटलर ने धीरे से राशिद और मोईन अली से कुछ कहा, इसके बाद दोनों स्टेज से नीचे चले गए। इंग्लिश कप्तान के इस बर्ताव के लिए तारीफ हो रही है।
बटलर की टीम निकली बेहतर
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है। रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया है। मेलबर्न में पाकिस्तान का सपना टूट गया है। 1992 का इतिहास दोहराने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन हो न सका। फाइनल में इंग्लैंड का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की बल्लेबाजी निराशाजनक रही। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 138 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। मेलबर्न में हुए फाइनल मैच में बेन स्टोक्स कमाल की पारी खेली। अपनी पारी के दम पर इंग्लैंड ने यह खिताब जीता और पाकिस्तान का सपना तोड़ दिया। बेन स्टोक्स वर्ल्ड कप के फाइनल में 52 रनों की नाबाद पारी खेली।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines