मोहम्मद शमी के ट्वीट पर पाकिस्तान में जमकर मचा बवाल, शाहिद अफरीदी ने लगाई फटकार, शोएब ने किया पलटवार

ENG vs PAK Mohammad Shami Shoaib Malik Shahid Afridi

ENG vs PAK Mohammad Shami Shoaib Malik Shahid Afridi

PAK vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दबोच दिया। मेलबर्न में खेले गए फाइनल मुकाबले को अंग्रेजों ने 5 विकेट से जीत लिया। टी20 वर्ल्ड कप का ये इंग्लैंड का दूसरा खिताब है।मैच के पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ट्विट किया, जिसपर तेज गेंजबाज मोहम्मद शमी ने मजे ले लिए।

विज्ञापन

दरअसल फाइनल में मिली हार के बाद शोएब अख्तर ने दिल टूटने का इमोजी लगाया। इस पर मोहम्मद शमी ने लिखा की माफ करना भाई..इसे कर्मा कहते हैं। शमी के इस ट्वीट पर अब पाकिस्तान में बवाल मच गया है। इसका जवाब देते हुए जहां एक तरफ शोएब अख्तर ने हर्षा भोगले का ट्वीट शेयर किया हैं वहीं शाहीद अफरीदी ने भी शमी की क्लास लगाई हैं।

विज्ञापन

शाहिद अफरीदी ने शमी को दी सलाह

शमी के इस ट्वीट पर पाकिस्तान के एक टीवी शो पर भी बहस हुई। जहां शाहिद अफरीदी ने शमी को सलाह देते हुए कहा कि, ‘अगर आप रिटायर भी हो गए हो तब भी ऐसा नहीं करना चाहिए, फिर आप तो अभी टीम के लिए खेल रहे हो, इन सब चीजों को अवाइड करना चाहिए।

विज्ञापन

अफरीदी ने यह भी कहा कि हम क्रिकेटर्स एक रोल मॉडल की तरह हैं। हमें यह सब खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए न कि नफरत बढ़ाने की। अगर हम ही ऐसा करेंगे तो आम आदमी से हम क्या उम्मीद रख सकते हैं।’ अफरीदी ने यह भी कहा कि स्पोर्ट्स से हमारे रिलेशनशिप बेहतर रहेंगे। इनके साथ हम खेलना चाहते हैं। इन्हें पाकिस्तान में खेलते देखना चाहते हैं।’

शोएब अख्तर ने किया पलटवार

मोहम्मद शमी के ट्वीट पर शोएब अख्तर ने हर्षा भोगले के ट्वीट का सहारा लिया है। जिसमें हर्षा भोगले ने पाकिस्तान टीम की तारीफ की है। इसके अलावा गेंदबाजी को भी बेस्ट बताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘137 रन के लक्ष्य को कुछ टीम ही उस तरह से डिफेंड कर सकती थी, जैसा पाकिस्तान ने किया. बेस्ट बॉलिंग यूनिट।’

विज्ञापन

https://twitter.com/shoaib100mph/status/1591787400019181577

विज्ञापन

शोएब अख्तर ने इस ट्वीट का सहारा लेते हुए मोहम्मद शमी पर पलटवार किया है। उन्होंने यह पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘आप इसे समझदार ट्वीट कह सकते हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ