नोएडा में फिर AC में हुआ ब्लास्ट, अबकी बार ऑफिस में लगी आग

Noida AC Blast : उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बार फिर AC में ब्लास्ट हुआ है। AC में ब्लास्ट के बाद ऑफिस में आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया गया। किसी भी तरह की जनहानि की जानकारी नहीं है।

Noida AC Blast

Noida AC Blast : देश के कई हिस्सों में AC के ब्लास्ट की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के नोएडा AC ब्लास्ट होने के बाद फ्लैट में भीषण आग लग गई थी। अब नोएडा के ही एक ऑफिस में AC के ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। जिस वक्त ऑफिस के AC में ब्लास्ट हुआ, तब कई लोग वहां मौजूद थे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नोएडा सेक्टर-63 में एक आईटी कंपनी में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद भगदड़ मच गई। हालांकि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। सूचना पर दमकल विभाग के 10 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन

फायर डिपार्टमेंट से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी के दूसरे तल पर एसी की इनडोर यूनिट में ब्लास्ट से आग लगी थी। आग लगने से बड़ा नुकसान हुआ है लेकिन जनहानि नहीं हुई है। कंपनी में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

इससे पहले नोएडा के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसायटी के एक फ्लैट में आग लगने की घटना हुई थी। कहा गया था कि यह आग एयर कंडीशनर (AC) के फटने के कारण लगी थी। AC में होने वाली ब्लास्ट की घटनाओं की वजह से लोगों में दहशत है।

विज्ञापन

भीषण गर्मी से बचाव के लिए लोग AC का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ घरों में तो कई दिनों से AC बंद तक नहीं हो रहा। ऐसे में AC में ब्लास्ट की घटनाओं को सुनकर लोग हैरान और परेशान हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ