गुंडई पड़ी महंगी, फायरिंग करने पर बाजार में पुलिस ने निकाली बरात, वायरल हो गया वीडियो

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कुछ लोग फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी इलाके में परेड निकाल दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

MP Gwalior Viral Video
विज्ञापन

Gwalior, Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में फायरिंग कर दहशत मचाने की कोशिश करने वाले एक शख्स की पुलिस ने परेड निकाल दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी को पुलिस गली-मुहल्ले में लेकर घूम रही है और वह अपने किए की माफी मांग रहा है।

खौफ फैलाने के लिए की थी फायरिंग 

घटना ग्वालियर के गोला का मन्दिर थाना क्षेत्र के पिंटू पार्क इलाके की है। यहां एक शख्स ने दहशत फैलाने के मकसद से एक घर पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो पता चला कि एक बदमाश ने लोगों में खौफ फैलाने के लिए फायरिंग की थी।

विज्ञापन

बताया गया कि 31 मई को दहशत फैलाने के लिए आरोपी बदमाश लालू उर्फ संजय यादव ने सौरभ तोमर नाम के शख्स के घर पर फायरिंग की थी। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी, इसके बाद से ही पुलिस ने इसकी तलाशी शुरू कर दी। पुलिस ने इस बदमाश को ना सिर्फ गिरफ्तार किया बल्कि इलाके में इसकी परेड भी निकलवा दी।

देखिए वीडियो


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अभी तक फायरिंग में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि बदमाश लालू उर्फ संजय यादव को गिरफ्तार कर इलाके में उसे घुमाया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की मौजूदगी में आरोपी हाथ जोड़े हुए चल रहा है और अपने किए की माफी मांग रहा है।

विज्ञापन

ऐसा ही मामला मुरैना से भी सामने आया है, यहां एक शराब की एक दुकान में एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में किसी की जान नहीं गई लेकिन पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बताया गया कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद गोली बारी की घटना हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ