थियेटर में दिखाए जाएंगे लोकसभा चुनाव के लाइव नतीजे, जानें कैसे होगी बुकिंग और क्या है टिकट की कीमत!

Lok Sabha Election Result : 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने वाले हैं, इसको लेकर महाराष्ट्र में अनूठी पहल देखने को मिल रही है। यहां के थियेटर में चुनाव के नतीजे दिखाए जाएंगे जिसको लेकर ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग हो रही है।

Lok Sabha Election result

Lok Sabha Election Result : लोकसभा चुनाव का आज आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। मतदान खत्म होते ही शाम को एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने वाले हैं। 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे लेकिन इस बार चुनाव के नतीजे बड़ी स्क्रीन पर भी देखे जा सकते हैं। कई थियेटर में इसको लेकर तैयारी चल रही है और बुकिंग भी शुरू हो गई है।

महाराष्ट्र के कई थियेटर में लोकसभा चुनाव के नतीजे लाइव दिखाए जाने की तैयारी चल रही है। बाकायदा इसके लिए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। मुंबई के कई थियेटर में चुनाव के लाइव नतीजे दिखाए जाएंगे। स्क्रीनिंग सुबह 9 बजे शुरू होगी और छह घंटे तक चलेगी

मिली जानकारी के अनुसार, एसएम5 कल्याण और मुंबई के सायन, कांजुरमार्ग, इटर्निटी मॉल ठाणे, वंडर मॉल ठाणे और मीरा रोड का मूवीमैक्स थिएटर लोकसभा चुनाव के नतीजों का सीधा प्रसारण दिखाने जा रहे हैं। सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि पुणे, नासिक, नागपुर के मूवीमैक्स इटरनिटी नगर में इसका सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।


Paytm पर हम जिस तरह मूवी के टिकटों की बुकिंग करते हैं, ठीक उसी तरह आप लोकसभा चुनाव के नतीजों को थियेटर में देखने के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए टिकट की कीमत 99 रुपये से 300 रुपये तक रखी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक शख्स ने इससे जुड़ा एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें Paytm से टिकटों की उपलब्ध संख्या दिखाया गया है।

बता दें कि 1 जून को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। 4 जून को नतीजे सामने आएंगे। इससे पहले 1 जून की शाम को एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं। 4 जून को यह साफ हो पाएगा कि आखिर लोकसभा चुनाव में किसे जीत मिल रही है। क्या प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे या INDIA गठबंधन को कामयाबी मिलेगी, इसके सटीक और सही जवाब के लिए 4 जून का इंतजार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ