नई दिल्ली: देशभर में मंगलवार से घरेलू टी 20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत हुई। इस टूर्नामेंट में दिल्ली के खिलाड़ी ऋतिक शौकीन पहले इम्पेक्ट प्लेयर बन गए। ऑफस्पिनर शौकीन को दूसरी पारी की शुरुआत में लाया गया। दिल्ली ने एलीट ग्रुप बी में मणिपुर के खिलाफ 167 रनों का बचाव किया।
शौकीन ने सलामी बल्लेबाज हितेन दलाल की जगह ली, जिन्होंने 27 गेंदों में 47 रन का योगदान दिया था। शौकीन ने हितेन की जगह लेकर दिल्ली के लिए गेंदबाजी की। उन्होंने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और तीन ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट चटका डाले। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली ने 71 रन की जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया।
ये रहे अन्य रिप्लेसमेंट
अन्य रिप्लेसमेंट में तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज हरि निशांत ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ तेज गेंदबाज टी नटराजन की जगह ली। जबकि कर्नाटक के लेगस्पिनिंग ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल महाराष्ट्र के खिलाफ अपने टूर्नामेंट के पहले मैच में देवदत्त पडिक्कल की जगह लेने आए। निशांत ने बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए 36 गेंदों में 33 रन बनाए। हालांकि, गत चैंपियन तमिलनाडु अंततः छह रन से हार गया। मोहाली में कर्नाटक ने देवदत्त पडिक्कल की जगह गोपाल को गेंदबाजी के लिए उतारा। गोपाल ने 3 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट निकाला। कर्नाटक ने 99 रन से जीत दर्ज की।
क्या है इम्पेक्ट प्लेयर रूल?
BCCI ने खिलाड़ियों और कोचों से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इम्पेक्ट प्लेयर रूल लागू किया है। इसे सकारात्मक मंजूरी मिलती है, तो यह नियम आईपीएल 2023 में पेश किया जा सकता है। नियमों के अनुसार, टीमों को टॉस में शुरुआती एकादश के साथ चार विकल्प देने होते हैं।
इन चार खिलाड़ियों में से कोई एक पारी के 14वें ओवर की समाप्ति से पहले प्लेइंग इलेवन के किसी भी सदस्य की जगह ले सकता है। यह खिलाड़ी अपने पूरे ओवरों में बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर सकता है। उदाहरण के लिए इम्पेक्ट प्लेयर एक बल्लेबाज की जगह ले सकता है जो पहले ही आउट हो चुका है या वह एक ऐसे गेंदबाज की जगह ले सकता है जो पहले ही कुछ ओवर डाल चुका है। यह अपना पूरा चार ओवर का कोटा डाल सकता है। हालांकि टीम को 11 खिलाड़ियों से ही खेलने की अनुमति होगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines